IND vs NAM मैच कब और कहां देखें? जानें फ्री LIVE स्ट्रीमिंग का पूरा तरीका
Table of Contents
IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज़ हो चुका है और भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हराकर अपने विजयी अभियान की शानदार शुरुआत की।
अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ होने जा रहा है, जहां सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है और हर कोई जानना चाहता है कि भारत और नामीबिया (IND vs NAM) का मैच कब, कहां और किस समय खेला जाएगा, साथ ही इसे टीवी और मोबाइल पर फ्री में कैसे देखा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण से जुड़ी पूरी जानकारी।
IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कब और कहां होगा मुकाबला?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया (IND vs NAM) के बीच अहम मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिलेगा।
भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होने की संभावना है, जबकि टॉस लगभग 6:30 बजे किया जाएगा। राजधानी दिल्ली में होने वाला यह मैच टीम इंडिया के लिए ग्रुप स्टेज में अपनी स्थिति और मजबूत करने का सुनहरा मौका होगा।
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया का दम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, और उन्होंने कप्तान के तौर पर शुरुआत से ही अपनी छाप छोड़ दी है।
अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में सूर्यकुमार ने 48 गेंदों पर 84 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस पारी ने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकालकर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
सूर्यकुमार की आक्रामक सोच और मैदान पर बेखौफ अंदाज़ टीम इंडिया की रणनीति का बड़ा हिस्सा बन चुका है। वह केवल रन बनाने पर ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरने और सकारात्मक क्रिकेट खेलने पर भी जोर दे रहे हैं।
नामीबिया की चुनौती और गेरहार्ड इरास्मस की भूमिका
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया की टीम अनुभवी कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की अगुवाई में मैदान में उतरेगी। इरास्मस अपनी संतुलित कप्तानी और जिम्मेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
उनकी कोशिश होगी कि टीम अनुशासित प्रदर्शन करें और भारत जैसी मजबूत टीम को कड़ी टक्कर दे। बड़े टूर्नामेंट में नामीबिया उलटफेर करने की क्षमता रखती है, इसलिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
IND vs NAM हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और नामीबिया (IND vs NAM) के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ एक ही बार आमना-सामना हुआ है। यह मुकाबला 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी।
उस मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए नामीबिया को कम स्कोर पर रोका और फिर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी, जहां नामीबिया पिछली हार का हिसाब बराबर करने की कोशिश करेगी, जबकि भारत अपना दबदबा कायम रखना चाहेगा।
लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
भारत और नामीबिया (IND vs NAM) के बीच टी 20 वर्ल्ड कप 2026 मुक़ाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। दर्शक अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच का आनंद ले सकेंगे।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, जिन दर्शकों के पास पेड चैनल्स की सुविधा नहीं है, वे डी डी स्पोर्ट्स पर चुनिंदा मुकाबलों का फ्री लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
IND vs NAM : भारत और नामीबिया की टीमें :
भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
नामीबिया : गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रुबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्रायलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, मलान क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी म्यबर्ग, मैक्स हिंगो।
रिजर्व खिलाड़ी: अलेक्जेंडर वोल्सचेंक।
IND vs NAM : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह , अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।
नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे.जे. स्मिट, मालन क्रूगर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, जैक ब्रैसेल.
ये भी पढ़े : भारत vs पाकिस्तान: टी20 वर्ल्ड कप में क्या कहता दोनों टीमों का इतिहास, जानें दोनों का HEAD TO HEAD रिकॉर्ड
Tagged:
team india IND Vs NAM LIVE STREAMING T20 World Cup 2026