रणजी फाइनल में किस बात पर हुई थी हाथापाई, अब जाकर दोनों खिलाड़ियों की बातचीत हुई वायरल
Published - 26 Feb 2026, 11:45 AM | Updated - 26 Feb 2026, 12:00 PM
रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल (Ranji Trophy Final) मुकाबला जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच हुबली में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दूसरे दिन मैदान पर एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी को हैरान कर दिया। रणजी ट्रॉफी फाइनल (Ranji Trophy Final) के दौरान जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा और कर्नाटक के फील्डर केवी अनीश के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। यह विवाद इतना बढ़ गया कि कप्तान डोगरा ने विपक्षी खिलाड़ी को हेडबट (सिर से मारना) कर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Ranji Trophy Final में तीखी झड़प देखने को मिली

रणजी ट्रॉफी फाइनल (Ranji Trophy Final) के दूसरे दिन का खेल जारी था और जम्मू-कश्मीर की टीम अपनी पहली पारी में मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। विवाद की शुरुआत 101वें ओवर में हुई जब अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा क्रीज पर मौजूद थे।
प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर एक बाहरी किनारा लगा और गेंद बाउंड्री के पार चली गई। इसी बीच शॉर्ट लेग पर तैनात फील्डर केवी अनीश ने डोगरा पर कुछ टिप्पणी की। देखते ही देखते शब्दों की जंग शारीरिक विद्रोह में बदल गई। गुस्साए पारस डोगरा सीधे अनीश की तरफ बढ़े और अपने हेलमेट से उनके हेलमेट पर वार कर दिया। मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और अंपायर यह देखकर दंग रह गए।
कर्नाटक के दिग्गज खिलाड़ी मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने तुरंत बीच-बचाव किया और डोगरा को पीछे धकेला। माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था और अंपायरों को खेल रोकना पड़ा। आपको बता दें इस घटना के बाद बीसीसीआई ने पारस डोगरा को दो डीमेरीट प्वांइट के साथ मैच का 50 प्रतिशत फीस का जूर्माना भी लगाया। किसी भी खिलाड़ी को डीमेरीट अंक मिलना क्रिकेट में शर्मनाक माना जाता है क्योंकि क्रिकेट एक जेंटलमेन गेम है।
इधर अफ्रीका के खिलाफ मिली हार, उधर बोर्ड ने टीम के नए हेड कोच का कर दिया ऐलान
पारस ने केवी अनीश को हेडबट क्यों किया ?
रणजी ट्रॉफी फाइनल (Ranji Trophy Final) मैदान पर हुई इस हाथापाई के बाद अब दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत के अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि केवी अनीश लगातार डोगरा की बल्लेबाजी और उनकी उम्र को लेकर स्लेजिंग कर रहे थे, जिससे 41 वर्षीय कप्तान अपना आपा खो बैठे।
वायरल वीडियो में मयंक अग्रवाल भी डोगरा पर बरसते नजर आ रहे हैं, वहीं केएल राहुल उन्हें खेल की गरिमा बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, ओवर खत्म होने के बाद पारस डोगरा ने अपनी गलती का एहसास करते हुए अनीश से माफी मांगने की कोशिश की, लेकिन युवा खिलाड़ी ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
इसके बाद कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने भी अंपायरों से इस व्यवहार की शिकायत की। मैच के बाद डोगरा ने इसे हीट ऑफ द मोमेंट करार देते हुए मामला शांत करने की कोशिश की है।
संजू सैमसन को आगे के मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं? कोच ने दिया जवाब
रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू-कश्मीर का शानदार प्रदर्शन
विवादों से इतर, इस रणजी ट्रॉफी फाइनल (Ranji Trophy Final) में जम्मू-कश्मीर की टीम ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया है। अपनी पहली पहली बार फाइनल खेल रही जेएंडके की टीम ने कर्नाटक के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने घुटने नहीं टेके।
शुभम पुंडीर के शानदार 121 रनों के शतक और कप्तान पारस डोगरा की जुझारू 70 रनों की पारी के दम पर टीम ने रणजी ट्रॉफी फाइनल (Ranji Trophy Final) में 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।
कर्नाटक की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने जरूर तीन विकेट चटकाए, लेकिन वे विपक्षी बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे। कर्नाटक की टीम अब अपनी पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने के दबाव में होगी।
Tagged:
Ranji Trophy Final Paras Dogra KV Anisऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर