IPL 2026 में 25.20 करोड़ में बिके Cameron Green की कुल नेटवर्थ कितनी? जानें उनके सभी इनकम सोर्स

Published - 07 Apr 2026, 06:02 PM

Cameron Green

Cameron Green: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अभी तक खेले शुरुआती तीन पारियों में वह सिर्फ 24 रन बनाने में सफल हुए हैं। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ ग्रीन दो गेंदों पर 4 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए, जिसके बाद उनको जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

हालांकि, उनके आंकड़ों से उलट आ जानते हैं कि कैमरून ग्रीन (Cameron Green) की कुल नेटवर्थ कितनी है और क्रिकेट के अलावा उनके पास पैसा कहां-कहां से आता है। साथ ही यह भी आपको बताते हैं कि अब तक तीन आईपीएल सीजन खेलने के बाद ग्रीन कितने करोड़ रुपये इस लीग से कमा चुके हैं।

कितने करोड़ के मालिक हैं ग्रीन?

ऑस्ट्रेलिया के 26 वर्षींय कैमरून ग्रीन (Cameron Green) अपने देश के लिए साल 2020 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। साल 2020 में उन्होंने भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था तो इसी वर्ष भारत के खिलाफ उन्होंने अपना पहला वनडे इंटरनेशनल भी खेला था। जबकि 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रीन ने पहली बार टी20 इंटरनेशनल में कदम रखा।

बता दें कि, काफी कम समय में कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूप में काफी अहम खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, उनकी कुल नेटवर्थ की बात करें तो वह अनुमानित 9 मिलियन डॉलर के आस-पास है, जो कि भारतीय मुद्रा में 82 करोड़ रुपये के लगभग बैठती है। यानी ग्रीन की कुल नेट वर्थ भारतीय रुपये में 82 करोड़ के आस-पास है।

Cameron Green के आय के साधन

दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन (Cameron Green) के आय के साधन काफी सारे हैं। राष्ट्रीय अनुबंध के अनुसार, उनको प्रति टेस्ट खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 20 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देती है, जबकि वनडे के उनको 15 हजार और टी20 के 10 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर मिलते हैं, जो कि एक मैच की फीस होती है।

इसके अलावा सालाना अनुबंध की सूची में शामिल होने के बाद उनको दो मिलियन (16 करोड़ के आस-पास) ऑस्ट्रेलियाई डॉलर मिलते हैं। क्रिकेट के अलावा कैमरून ग्रीन (Cameron Green) Gray-Nicolls, Asics, Red Bull औरRado जैसे बड़े ब्रांड्स के एंबेसडर भी हैं। यहां से उनकी सालाना कमाई 500,000 - 1 मिलियन डॉलर आंकी गई है, जो कि भारतीय रुपये में लगभग 4.15 करोड़ से 8.30 करोड़ के बीच होगी।

Arjun Tendulkar की स्पीड और यॉर्कर का कहर, प्रैक्टिस में Rishabh Pant को चारों खाने की चित्त, VIDEO वायरल

आईपीएल से कमाए इतने रुपये

कैमरून ग्रीन ने आईपीएल में पदार्पण 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए किया था। उस साल ग्रीन को मुंबई ने 17.50 करोड़ रुपये की मोटी कीमत देकर खरीदा था। जबकि अगले साल उन्होंने कैश डील में ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सौंप दिया था। वहां, से खेलने के लिए उनको एक सीजन के इतने ही रुपये में मिले थे।

जबकि साल 2025 में खेलने के लिए वह उपलब्ध नहीं थे, तो आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में केकेआर ने उनको 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि में खरीदा था। हालांकि, उनको सिर्फ 18 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि बाकी के 7.20 करोड़ रुपये खिलाड़ी पर खर्च की जाएगी।

यानी आईपीएल में अभी तक तीन सीजन खेलकर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) 53 करोड़ रुपये के आसपास कमा चुके हैं। बता दें कि, ग्रीन के पास पर्थ में उनका स्वान नदी के किनारे एक बड़ा विला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कार कलेक्शन में Range Rover Sport, BMW X5, और Mercedes-AMG C63 जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

DC vs GT: करुण नायर-आकिब नबी की एंट्री! ये 2 खिलाड़ी बाहर, गुजरात के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन फाइनल

Tagged:

Cameron Green IPL 2026 Kolkata Knights Riders Cameron Green Car Collection
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

भारत के खिलाफ।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com