क्या है Boxing Day Test? क्यों हर साल 26 दिसंबर को खेला जाता, जानें इसका पूरा इतिहास
Published - 23 Dec 2025, 01:17 PM | Updated - 23 Dec 2025, 01:18 PM
Table of Contents
Boxing Day Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। इस मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन सोचने वाली बात ये है कि 26 दिसंबर को खेले जाने वाले मैच को आखिर बॉक्सिंग डे टेस्ट क्यों कहा जाता है।
सुनने में यह थोड़ा मुक्केबाजी की तरह लग रहा है, जबकि काफी प्रशंसक इस शब्द के कारण मुक्केबाजी से संबंधित रखते हैं। लेकिन चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या होता है बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) और क्यों हर साल 26 दिसंबर को ये खेला जाता है। साथ ही इसके इतिहास पर भी एक नजर डालते हैं।
क्या होता है Boxing Day Test?
क्रिकेट में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच कहा जाता है। खास बात ये है कि ये सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, यूके, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में होता है। जो भी मैच इन देशों में 26 दिसंबर से शुरू होते हैं उन्हें बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) मैच के नाम से जाना जाता है और भारी संख्या में फैंस इस मैच को देखने के लिए क्रिकेट के मैदान पर पहुंचते हैं।
कहा जाता है कि ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) की शुरुआत की थी और बाद में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और यूके ने भी अपनाया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया हर साल 26 दिसंबर को टेस्ट क्रिकेट खेलती है, लेकिन साउथ अफ्रीका, यूके और न्यूजीलैंड में ऐसा बेहद कम मौकों पर देखने को मिलता है कि वह 26 दिसंबर के दिन कोई टेस्ट मैच खेले।
क्या है इस नाम की कहानी?
काफी प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर 26 दिसंबर को खेले जाने वाले मैच को ही क्यों बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) कहा जाता था, जबकि उस सीरीज से पहले और बाद में भी मैच खेले जाते हैं उन्हें इस नाम से क्यों नहीं पुकारा जाता? इसके पीछे कई तरह की कहानियां और मान्यताएं हैं।
एक मान्यता ये है कि क्रिसमस के दिन काम करने वाले वाले लोगों को अगले दिन अवकाश मिलता है और उन्हें तोहफे का एक बॉक्स भी दिया जाता है और यही से इस दिन खेले जाने वाले टेस्ट का नाम बॉक्सिंग डे टेस्ट पड़ा।
वहीं, दूसरी मान्यता ये है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस की रात को कई लोग चर्च के बाहर गिफ्ट के बॉक्स रख कर चलते जाते थे और अगले दिन वह चर्च आकर एक बॉक्स उठा लिया करते थे, जिसके कारण इसे बॉक्सिंग डे (Boxing Day Test) कहा जाने लगा। हालांकि, दोनों ही मान्यताओं में एक बात सामान्य है कि दोनों में लोगों को गिफ्ट के बॉक्स दिए जाते थे, यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट का ताल्लुक मुक्केबाजी वाले खेल से नहीं बल्कि उपहार से है।
क्या भारत में भी होता है बॉक्सिंग डे टेस्ट?
बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) मैच जानने के बाद फैंस के मन में यह सवाल भी उठ रहा होगा कि क्या भारत में भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाता है तो इसका जवाब है नहीं। हालांकि, भारत ने 26 दिसंबर को भारतीय सरजमीं में केवल एकमात्र टेस्ट मैच खेला था जो कि साल 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था।
यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था और इसके बाद से कभी दोबारा भारत में 26 दिसंबर को टेस्ट मैच नहीं खेला गया। हालांकि, भारत ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे देशों के खिलाफ जरूर 26 दिसंबर को टेस्ट मैच खेलती है, जिसे बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) मैच के नाम से जाना जाता है और क्रिकेट के शब्दों में बॉक्सिंग डे टेस्ट काफी आम हो गया है। अब 26 दिसंबर 2025 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाएगा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर