क्या है बॉल टेम्परिंग? कैसे की जाती है गेंद से छेड़छाड़ और कितनी मिलती इसकी सजा, जानें सबकुछ
Published - 30 Mar 2026, 05:34 PM
Table of Contents
What is Ball Tampering: साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच के अंदर कंगारू खिलाड़ियों पर बॉल टेम्परिंग का गंभीर आरोप लगा था। उस समय के तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ ने मीडिया के सामने आकर खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद उनपर एक्शन लेते हुए एक साल का प्रतिबंध और कप्तानी से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया।
इस घटना ने उस समय क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी थी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की छवि पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ा था। लेकिन चलिए जानते हैं कि आखिर बॉल टेम्परिंग (What is Ball Tampering) होती क्या है और इसको कैसे किया जाता है। साथ ही गेंद से छेड़छाड़ में पकड़े जाने पर खिलाड़ी को कितनी सजा मिलती है। आइए आपको इसके बारे में सब कुछ बताते हैं।
क्या है बॉल टेम्परिंग?
क्रिकेट मैच के दौरान गेंद से किसी भी तरह की छेड़छाड़ करना बॉल टेम्परिंग (What is Ball Tampering) आरोप में आता है। गेंदबाजी वाली टीम गेंद से लाभ उठाने के लिए उसकी सतह या फिर सीम पर बाहरी चीज या फिर खुरदरी सामग्री बॉल पर रगड़ी जाती है, जिससे गेंद की स्वाभिक बनावट को नुकसान होता है और इससे गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग, कम उछाल या फिर अतिरिक्त उछाल जैसी मदद मिलती है।
ऐसी गेंद के सामने बल्लेबाजी करना काफी कठिन होता है, क्योंकि गेंद से छेड़छाड़ के बाद वह किस दिशा में जाएगी, इसका अनुमान बल्लेबाजों के लिए लगाना काफी मुश्किल होता है।
🗓️ #OnThisDay in 2018: The day Australians upset Mother Cricket. 💔🟨
— The Cricket Katha (@TheCricketKatha) March 24, 2026
The Cape Town Test completely shook the sport to its core. Cameras caught Cameron Bancroft attempting to hide yellow sandpaper in his trousers, blowing the lid off the infamous "Sandpaper Gate" scandal.
The… pic.twitter.com/tIqhd8VLJ6
What is Ball Tampering: उदाहरण से समझे क्या होती है बॉल टेम्परिंग
उदाहरण से इसको समझा जाए तो साल 2018 में साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के तीसरे मैच में कंगारू सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट अपनी जेब से अवैध पीले रंग के चिपचिपे टेप का इस्तेमाल गेंद को खराब करने के लिए करते हैं।
इसके बाद जब जोश हेजलवुड गेंद को फेंकते हैं तो गेंद अनुमान से अधिक स्विंग करती है, जिसका जवाब विरोधी बल्लेबाज के पास नहीं था।
इसी तरह का लाभ उठाने के लिए फील्डिंग टीम बॉल टेम्परिंग (What is Ball Tampering) करती हैं। हालांकि, इस घटना के समय अंपायरों ने समय रहते गेंद को बदल दिया था और बाद में इसकी वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों पर सख्त कार्रवाई की थी।
क्यों करते हैं खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़?
आपके मन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर क्यों विरोधी टीम गेंद को नुकसान पहुंचाती है और इससे उनको क्या लाभ मिलता है। इसको आसान भाषा में इस तरह समझा जा सकता है कि गेंद को हवा में स्विंग करवाने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। हालांकि, स्विंग दो प्रकार की होती है, एक होती है पारंपरिक स्विंग, जो कि गेंदबाज जिस तरफ गेंद का भारी वजन रखता है वह उस तरफ स्विंग होती है।
जबकि रिवर्स स्विंग इसके उलट होती है। जिस तरफ गेंद का सुखा हिस्सा होता है, जिसको फील्डिरों ने नहीं चमकाया होता है गेंद उस तरफ जाती है। यह आमतौर पर तब होता है जब खिलाड़ी गेंद को एक तरफ से खुरचने की कोशिश करते हैं या वह सुखी रहे। इस गेंद को समझना बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि रिवर्स स्विंग के दौरान अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है कि गेंद अंदर की ओर आएगी या फिर बाहर की तरफ जाएगी।
क्या मिलती है सजा?
गेंद के साथ छेड़छाड़ करना आईसीसी नियम के अनुसार काफी बड़ा जुर्म है। इसलिए गेंद को नुकसान पहुंचाने पर अंपायर फील्डिंग टीम पर पांच रन का जर्माना लगा सकता है, जबकि तुरंत गेंद बदलने के आदेश देता है। साथ ही खिलाड़ियों पर मैच शुल्क का 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत का जुर्माना भी लगाया जाता है।
साथ ही तीन से चार डिमेरिट अंक भी खिलाड़ी को दिए जाते हैं, जिसके मुताबिक, अगर चार डिमेरिट अंक मिलते हैं तो इससे एक मैच का प्रतिबंध लग जाता है। साथ ही आईसीसी के अलावा घरेलू क्रिकेट बोर्ड भी अपनी छवि को बचाने के लिए खिलाड़ियों पर अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लगाते हैं, जिसमें एक वर्ष से लेकर आजीवन प्रतिबंध भी शामिल हो सकता है।
IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी पर एक मैच का बैन! नहीं खेल पाएगा अब अगला मुकाबला
उदाहरण से समझे सजा
उदाहरण के तौर पर समझा जाए तो स्टीव स्मिथ का बॉल टेम्परिंग (What is Ball Tampering) में नाम सामने आने के बाद उनपर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का बैन लगाया था, जिसके तहत वह किसी भी तरह की क्रिकेट उस समय नहीं खेल सकते।
साथ ही इस आरोप में शामिल डेविड वॉर्नर पर एक साल और बॉल को खराब करने वाले कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध था, जो कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लगाया था। स्टीव को इस घटना के बाद कप्तानी से भी हटा दिया गया था, लेकिन अब नियमित कप्तान के उपलब्ध नहीं होने पर उनको कप्तानी सौंपी जाती है।
ये खिलाड़ी भी कर चुके हैं बॉल टेम्परिंग?
स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर या फिर कैमरन बेनक्रॉफ्ट इकलौत प्लेयर्स नहीं हैं, जिनका नाम बॉल टेम्परिंग (What is Ball Tampering) में सामने आया है। उनसे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पर भी गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लग चुका है। साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी20 मैच में वह गेंद को दांतों से काटते दिखे थे।
उनकी यह हरकत उस समय कैमरे में कैद हो गई। साउथ अफ्रीका के पूर्व कैप्टन फाफ डु प्लेसिस पर दो बार, साल 2013 और 2016 में बॉल टेम्परिंग (What is Ball Tampering) का आरोप लग चुका है तो वकार यूनिस पर साल 2000 में गेंद से छेड़छाड़ करते पाए गए थे। इसके बाद उनपर एक मैच का प्रतिबंध लगा था।
Sandpaper 2.0 in modern cricket
— Cover Drive (@day6596) March 29, 2026
- Ball Tmpering in the #PSL
- Shaheen ,Harris and Fakhar Zaman were involved in it
- Umpire changed the ball
- Lahore Qalandars were penalised for 5 runs
- Should ICC have ban for ball Tampering? PAK has a historypic.twitter.com/ibGhtnSWJ2
यह सजा पाने वाले वकार दुनिया के पहले क्रिकेटर थे। साथ ही इंग्लैंड के माइकल एथरटन (1994) पर भी जेब में मिट्टी रखने के आरोप लगे थे। वहीं, हालिया उदाहरण पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से सामने आया है, जहां पर लाहौर कलंदर्स के के ऊपर बॉल टेम्परिंग (What is Ball Tampering) के आरोप लगे हैं। इसमें शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ और फखर जमान का नाम सामने आया है, जो कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं।
Tagged:
Shaheen Shah Afridi Pakistan Super League 2026 What is Ball Tampering Ball Tampering Newsऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर