कब-कहाँ और कैसे लगी धोनी को चोट? किस डेट को खेलेंगे मुकाबला! CSK के सीईओ ने सबकुछ किया कंफर्म
Published - 30 Mar 2026, 02:08 PM | Updated - 30 Mar 2026, 02:16 PM
Table of Contents
MS Dhoni: आईपीएल 2026 का आगाज एमएस धोनी के बाहर होने के साथ ही शुरू हुआ. जिस वजह से फैंस को भी बड़ा झटका लगा. वहीं, CSK के लिए माही की गैरमौजूदगी में IPL 2026 में जीत की चांसेस काफी मुश्किल हो गए. हालांकि, धोनी अभी 6 मैचों से बाहर रहेंगे. अब चेन्नई सुपर किंग्स के CEO ने धोनी (MS Dhoni) की चोट पर ताजा अपडेट दिया है. साथ ही उन्होंने बाताया है कि थाला किस डेट को मैच खेलेंगे.
MS Dhoni पर CSK सीईओ ने दिया अपडेट

दरअसल, पिछले कुछ सालों के धोनी (MS Dhoni) फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं. अब वह इंजर्ड होने की वजह से शुरूआती कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग मैच ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में माही की इंजरी पर अपडेट दिया.
उन्होंने कहा कि. "मुझे लगता है कि 22 मार्च को हमारी ट्रेनिंग के दौरान थाला को पिंडली में चोट लग गई थी। वह लगभग दो हफ़्ते तक बाहर रहेंगे। वह टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर पाए हैं और चेन्नई में ठीक हो रहे हैं। उनका न होना एक झटका है।"
कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया, जिनमें धोनी का ना होना CSK के भविष्य की तैयारी बताया जा रहा है. इसके अलावा कोच ने कहा कि, हमारी टीम इस वक्त खिलाड़ियों की इंजरी से जूझ रही है. ऐसे में हमारा सारा ध्यान आधुनिक टी20 क्रिकेट में वर्कलोड को मैनेज करना है.
डेवाल्ड ब्रेविस भी हुए 2 मैच से बाहर
एमएस धोनी (MS Dhoni) के बाद दक्षिण अफ्रीका के युवा आक्रामक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं. उन्हें 'साइड स्ट्रेन' की वजह से 2 मैचों से बाहर कर दिया गया है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है. हालांकि, डेवाल्ड ब्रेविस की जगह टीम मैथ्यू शॉर्ट को प्लेइंग XI में शामिल कर सकती है.
एमएस धोनी करेंगे संन्यास का ऐलान?
धोनी की संन्यास की खबरों का बाजार गर्म है. माना जा रहा है बढ़ती उम्र और फिटनेस की वजह से माही IPL 2026 के बाद रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं. पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने भी धोनी का यह आखिरी सीजन बताया है. संजू सैमसन Sanju Samson) को धोनी (MS Dhoni) का उत्तराधिकारी भी माना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी की गैरमौजदूगी में सैमसन CSK की विकेटकीपिंग संभालेंगे.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर