WF vs AA 4th T20 Prediction in Hindi: मैच में कौन मारेगा बाजी? पढ़ें रन, विकेट और पूरी मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 28 Dec 2025, 02:14 PM | Updated - 28 Dec 2025, 02:17 PM

WF vs AA 4th T20 Prediction
WF vs AA 4th T20 Super Smash

Super Smash 2025: वेलिंगटन बनाम ऑकलैंड Super Smash 2025-26 टूर्नामेंट का चौथा मैच बेसिन रिज़र्व, वेलिंगटन में खेला जाएगा। ऑकलैंड टीम का पहला मैच रद्द रहा है वही वेलिंगटन को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

वेलिंगटन अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है दूसरी तरफ ऑकलैंड तीसरे स्थान पर है। इस मैच में दोनों टीम टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

WF vs AA Super Smash 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: वेलिंगटन vs ऑकलैंड (Super Smash 2025-26)

  • स्टेडियम: बेसिन रिज़र्व, वेलिंगटन (न्यूज़ीलैंड)

  • मैच की तारीख: 29 दिसंबर 2025 (08:55 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Sony LIV, Star Sports TEN Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • वेलिंगटन ने जीते: 5

  • ऑकलैंड ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए फाइनल हुई 15 सदस्यीय टीम इंडिया, अय्यर-ईशान-गिल की वापसी, पंत ड्रॉप

हालिया फॉर्म:

वेलिंगटन ने पिछले 5 में से 2 मैच जीतें है वही ऑकलैंड ने भी 2 मैच जीतें है।

वेलिंगटन LWWLL
ऑकलैंड LLWWL

बेसिन रिज़र्व, वेलिंगटन (न्यूज़ीलैंड) पिच रिपोर्ट:

यह मैच बेसिन रिज़र्व, वेलिंगटन (न्यूज़ीलैंड) में खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछला मैच CANT vs CS फाइनल मैच खेला गया था। जिसमें औसत स्कोर 135 रन देखने को मिला है। इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रही है।

आइए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले साल स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs35 Runs42 Runs
10 Overs62 Runs74 Runs
15 Overs101 Runs106 Runs
20 Overs142 Runs123 Runs

WF vs AA 4th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • बेवॉन जैकब्स: ऑकलैंड टीम के तरफ से पहले मैच में इन्होंने 55 रन बनाए हैं। यह इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

  • टॉम ब्लंडेल: वेलिंगटन टीम के विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज है। इन्होंने भी टूर्नामेंट में अर्धशतक के साथ शुरुआत की है और इस मैच में भी इसे अच्छी पारी की उम्मीद है।

WF vs AA 4th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • बेन सियर्स: वेलिंगटन टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं पहले मैच में 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं।

  • माइकल स्नेडेन: वेलिंगटन टीम के तरफ से पिछले मैच में इन्होंने भी 2 विकेट लिए हैं। यह मध्य ओवरों में उपयोगी गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

WF vs AA 4th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

ऑकलैंड टीम का पलडा इस मैच में भारी नजर आ रहा है। पहले मैच में भी ऑकलैंड ने 201 रन का टोटल खड़ा किया जो टीम की मजबूत बल्लेबाजी को दर्शाता है। इस मैदान पर भी ऑकलैंड टीम का जीत प्रतिशत 71% है वही वेलिंगटन का जीत प्रतिशत 10% रहा है।

WF vs AA 4th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

वेलिंगटन: टिम रॉबिन्सन, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), निक केली (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, जेसी ताशकोफ, गैरेथ सेवरिन, लोगान वैन बीक, पीटर यंगहसबैंड, माइकल स्नेडेन, बेन सियर्स, याह्या ज़ेब

ऑकलैंड: साइमन कीन, डेल फिलिप्स, मार्टिन गुप्टिल, बेवॉन जैकब्स, लैकलन स्टैकपोल, कैम फ्लेचर (विकेटकीपर), सीन सोलिया (कप्तान), रयान हैरिसन, आदित्य अशोक, एंगस ओलिवर, रोहित गुलाटी

वेलिंगटन बनाम ऑकलैंड Super Smash 2025 के लिए स्क्वाड:

वेलिंगटन: टिम रॉबिन्सन, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), निक केली (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, जेसी ताशकोफ, गैरेथ सेवरिन, लोगान वैन बीक, पीटर यंगहसबैंड, माइकल स्नेडेन, बेन सियर्स, याह्या ज़ेब, निक ग्रीनवुड

ऑकलैंड: साइमन कीन, डेल फिलिप्स, मार्टिन गुप्टिल, बेवॉन जैकब्स, लैकलन स्टैकपोल, कैम फ्लेचर (विकेटकीपर), सीन सोलिया (कप्तान), रयान हैरिसन, आदित्य अशोक, एंगस ओलिवर, रोहित गुलाटी, हरजोत जोहल

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Super Smash T20 League Auckland Aces Wellington WF vs AA 4th T20 Prediction WF vs AA
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com