वेस्टइंडीज ने स्काॅटलैंड को 50 रन से हराया, जीत में RCB के खिलाड़ी ने ली हैट्रिक

Published - 07 Feb 2026, 07:16 PM | Updated - 08 Feb 2026, 01:07 PM

West Indies

West Indies: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलकाता में खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज (West Indies) ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम 147 रन ही बना सकी और निर्धारित ओवरों में लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो आरसीबी के खिलाड़ी रहे, जिन्होंने घातक गेंदबाज़ी करते हुए हैट्रिक लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी इस शानदार प्रदर्शन ने वेस्टइंडीज (West Indies) की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हेटमायर की तूफानी पारी से West Indies 182 तक पहुंचा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में वेस्टइंडीज (West Indies) ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। टीम की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन मध्य ओवरों में बल्लेबाज़ों ने तेजी दिखाई।

ब्रैंडन किंग ने 35 रन बनाए, जबकि कप्तान शाई होप 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिमरॉन हेटमायर ने शानदार पारी खेलते हुए 36 गेंदों पर 64 रन ठोके, जिसमें 6 छक्के शामिल रहे।

अंतिम ओवरों में रोवमैन पॉवेल (24 रन) और शेरफेन रदरफोर्ड (26 रन) ने तेज़ रन बनाकर टीम का स्कोर 180 के पार पहुंचाया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 182/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। गेंदबाज़ी में स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैड करी ने 2 विकेट , जबकि सफयान शरीफ , ओलिवर डेविडसन और माइकल लीस्क को एक एक विकेट मिला।

स्कॉटलैंड की जुझारू पारी, लेकिन लक्ष्य से चूकी टीम

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन वह 18.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। रिची बेरिंगटन ने कप्तान की जिम्मेदारी निभाते हुए 24 गेंदों पर 42 रन बनाए और टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की।

टॉम ब्रूस ने 28 गेंदों पर 35 रन की अहम पारी खेली, जबकि जॉर्ज मुंसी ने 19 रन का योगदान दिया। हालांकि बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से रन गति प्रभावित हुई। निचले क्रम से ज्यादा समर्थन नहीं मिल सका और स्कॉटलैंड की टीम लक्ष्य से 35 रन पीछे रह गई।

RCB के खिलाड़ी ने ली हैट्रिक

स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में वेस्टइंडीज (West Indies) की जीत के सबसे बड़े हीरो रोमारियो शेफर्ड रहे। आरसीबी से खेलने वाले इस मीडियम पेसर ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए न सिर्फ हैट्रिक ली, बल्कि मैच में कुल 5 विकेट झटके। शेफर्ड ने 17वें ओवर में लगातार गेंदों पर मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क और ओलिवर डेविडसन को आउट कर हैट्रिक पूरी की। इसके बाद उसी ओवर में सफयान शरीफ को भी पवेलियन भेजकर चौथा विकेट हासिल किया।

उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 5 विकेट लिए और स्कॉटलैंड की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। उनके अलावा जेसन होल्डर ने 3 विकेट चटकाए, जबकि शामार जोसेफ और गुडाकेश मोटी को 1-1 सफलता मिली। शेफर्ड की इस घातक स्पेल ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और वेस्टइंडीज (West Indies) को 35 रनों की शानदार जीत दिलाई।

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट :

क्रमांकखिलाड़ीटीममुकाबलावर्ष
1ब्रेट लीऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश2007
2कर्टिस कैंपरआयरलैंडआयरलैंड बनाम नीदरलैंड2021
3वानिंदु हसरंगाश्रीलंकाश्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका2021
4कगिसो रबाडादक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड2021
5कार्तिक मेय्यप्पनयूएईयूएई बनाम श्रीलंका2022
6जोश लिटिलआयरलैंडआयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड2022
7पैट कमिंसऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश2024
8पैट कमिंसऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान2024
9क्रिस जॉर्डनइंग्लैंडइंग्लैंड बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका2024
10रोमारियो शेफर्डवेस्टइंडीजवेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड2026

ये भी पढ़े : पाकिस्तान के बॉयकॉट पर बोले AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, कहा "....बेकार पाकिस्तानी टीम"

Tagged:

Romario Shepherd T20 World Cup 2026 West Indies WI vs SCO
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com