क्या टीम इंडिया के साथ मिले हुए थे अंपायर? पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने बताई पूरी सच्चाई
Published - 11 Mar 2026, 01:41 PM | Updated - 11 Mar 2026, 01:46 PM
हाल ही में संपन्न हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन और ऐतिहासिक जीत के बाद कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। टूर्नामेंट के दौरान जहां भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान पर रनों की बारिश की, वहीं सोशल मीडिया पर कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी यह दावा करते नजर आए कि भारतीय टीम को पिचों और अंपायरों का अनुचित लाभ मिल रहा है। हालांकि, इन दावों को खारिज करते हुए पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर इमाद वसीम (Imad Wasim) ने अब खुलकर अपनी राय रखी है।
अंपायर और पिचों के विवाद पर Imad Wasim ने क्या कहा ?

टूर्नामेंट के दौरान कई बार यह आरोप लगाए गए कि भारतीय टीम ने अपनी सुविधा के अनुसार पिचों को तैयार करवाया है या अंपायर भारतीय टीम के प्रति नरम रुख अपना रहे हैं। खास कर पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर जिन्होंने भारत की जीत को अंपायर का सर्मथन बताया था।
इन बेबुनियाद आरोपों का खंडन करते हुए इमाद वसीम ने एक पाकिस्तानी टीवी शॉ के दौरान कहा कि हम अक्सर लोगों को यह कहते सुनते हैं कि अंपायर भारत का पक्ष लेते हैं या स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल पिचें तैयार करते हैं, लेकिन आपको यह मानना होगा कि इस टूर्नामेंट में पिचें बहुत संतुलित थीं।
कई बार तो परिस्थितियां भारत के खिलाफ भी थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, इमाद ने एक पाकिस्तानी टीवी शो में कहा। आगे उन्होंने कहा कि हमें हमेशा मीन-मेख नहीं निकालना चाहिए या यह दावा नहीं करना चाहिए कि भारत कोई बहाना ढूंढ रहा है।
एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र होने के नाते, हमें उनके प्रदर्शन की सराहना करनी चाहिए और यह स्वीकार करना चाहिए कि वे हमसे (पाकिस्तान से) और कई अन्य टीमों से कहीं बेहतर हैं। इमाद (Imad Wasim) ने जोर देकर कहा कि ऐसी बातें केवल हार को छिपाने के बहाने के रूप में इस्तेमाल की जाती हैं, जबकि सच्चाई यह है कि भारत ने अपनी मेहनत और कौशल से जीत हासिल की है।
Imad Wasim ने भारत को बताया बेहतर टीम
इमाद वसीम (Imad Wasim) ने अपनी बेबाक राय रखते हुए भारत को पाकिस्तान से कहीं बेहतर टीम करार दिया है। उन्होंने कहा कि हमें एक क्रिकेट खेलने वाले देश के रूप में भारत के प्रदर्शन की सराहना करनी चाहिए। इस कड़वे सच को स्वीकार करना चाहिए कि वे हमसे और कई अन्य टीमों से काफी बेहतर और बड़ी टीम हैं। इमाद का यह बयान पाकिस्तान क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा आईना माना जा रहा है।
उन्होंने यह भी माना कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक चैंपियन की तरह खेला और दबाव वाली स्थितियों में भी अपना दबदबा बनाए रखा। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर चल रही उन तमाम साजिशों पर विराम लगा दिया है जिनमें भारतीय टीम की जीत को अंपायरों की कृपा बताया जा रहा था।
ओलंपिक 2028 के लिए भारत के कप्तान का नाम 2 साल पहले ही आया सामने, ये खिलाड़ी के पास रहेगी जिम्मेदारी
शाहिद अफरीदी ने भी किया भारत का बोलबाला
केवल इमाद वसीम (Imad Wasim) ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत ने जिस तरह का टीम कॉम्बिनेशन दिखाया, वह काबिले तारीफ है।
उनके बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी मुख्य टीम जितने ही सक्षम थे, जो यह दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट का इंफ्रास्ट्रक्चर और चयन प्रक्रिया कितनी मजबूत है। संजू सैमसन से लेकर जसप्रीत बुमराह तक, हर खिलाड़ी ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
भारत का तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना महज एक संयोग नहीं, बल्कि उनकी बेहतरीन खेल का परिणाम है। इमाद वसीम (Imad Wasim) का यह बयान खेल भावना का सम्मान करने का एक बेहतरीन उदाहरण है, पाकिस्तानी खिलाड़ीयों के इन बयानों से ऐसा लग रहा है कि आखीरकार उन्होंने क्रिकेट को क्रिकेट की भावना से देखना शुरू कर दिया है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर