‘हमने पूरा टूर्नामेंट उसी के दम पर जीता…’ U19 कप्तान आयुष महात्रे ने इस खिलाड़ी को दिया पूरा श्रेय

Published - 07 Feb 2026, 03:13 PM | Updated - 08 Feb 2026, 01:01 PM

Ayush Mhatre

Ayush Mhatre: भारतीय अंडर-19 टीम ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में आईसीसी वनडे विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। जिम्बाब्वे और नामीबिया की सरजमीं पर खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में इंडिया अंडर-19 का सामना इंग्लैंड अंडर-19 से हुआ था।

इस मैच में भारत ने वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक 175 रन की पारी की बदौलत खिताबी मुकाबला 100 रन के बड़े अंतर से जीत लिया, जिसके कप्तान अंडर-19 कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने इस खिलाड़ी को जीत का पूरा श्रेय दिया। कप्तान म्हात्रे ने कहा कि हमने पूरा टूर्नामेंट उसी के दम पर जीता….।

‘हमने पूरा टूर्नामेंट उसी के दम पर जीता…’ - Ayush Mhatre

आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में जमकर डांस करते नजर आए। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर अंडर-19 कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 14 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में आयुष वैभव सूर्यवंशी को विश्व कप 2026 की जीत का पूरा श्रेय दे रहे हैं। जब कप्तान से विश्व कप खिताब जीतने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो भी है वैभव की वजह से है। यानी कप्तान सीधे तौर पर जीत का श्रेय वैभव सूर्यवंशी को देते नजर आते हैं।

टूर्नामेंट में दिखा वैभव का जलवा

आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 में भारत के 14 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिला। वैभव ने इस टूर्नामेंट में कुल सात पारियों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 62.71 की औसत और 169.49 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ 439 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे।

वह इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक कन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। जबकि पहले स्थान पर इंग्लैंड अंडर-19 के बेन मेस ने 444 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक ठोके थे। दोनों बल्लेबाजों ने टूर्नामेंट में 41-41 चौके लगाए थे, लेकिन छक्कों के मामले में वैभव का पलड़ा काफी भारी है। उन्होंने जहां 30 छक्के लगाए हैं, तो बेन ने 15 सिक्स लगाए हैं।

भारत की अंडर-19 जीत के वैभव सूर्यवंशी के पिता ने दिखाया बड़ा दिल, बेटे को नहीं इन्हें दिया जीत का श्रेय

भारत ने छठा खिताब

फाइनल में इंग्लैंड अंडर-19 को हराकर भारतीय टीम ने उनका छठा खिताब जीता है। भारत ने साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में पहली बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था। इसके बाद 2008 में भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप का खिताब उठाया।

फिर 2012 में भारत ने उन्मुक्त चंद, 2018 में पृथ्वी शॉ, साल 2022 में यश ढुल और साल 2026 में आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने टीम इंडिया को अंडर-19 विश्व कप का छठा खिताब जिताया। वहीं, सर्वाधिक खिताब जीतने की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। उन्होंने चार पर अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है। जबकि पाकिस्तान ये कारनामा अब तक केवल दो बार करने में सफल रहा है।

IND vs PAK बॉयकॉट विवाद के बीच श्रीलंकाई बोर्ड ने सुनाई खुशखबरी, बिक गया मैच का हर एक टिकट

Tagged:

cricket news T20 World Cup 2026 Vaibhav Suryavanshi Ayush Mhatre
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

175 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com