हम उसकी वजह से जीते…’ PM Narendra Modi ने इस खिलाड़ी को दिया भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीत का पूरा श्रेय

Published - 04 Apr 2026, 08:30 AM | Updated - 04 Apr 2026, 08:42 AM

Narendra Modi

Narendra Modi : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के एक बयान ने इस जीत को और खास बना दिया, जब उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत की इस बड़ी कामयाबी के पीछे एक खिलाड़ी का सबसे बड़ा योगदान रहा।

उनके इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में उस खिलाड़ी की भूमिका को लेकर नई बहस शुरू हो गई है, जिसने मुश्किल समय में टीम को संभालते हुए जीत की नींव रखी।

Narendra Modi ने की इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ

PM Modi To Turn 75: A Decade Of His Landmark National Campaigns

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम की सराहना करते हुए खास तौर पर संजू सैमसन की तारीफ की। केरल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सैमसन का प्रदर्शन हर किसी के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने बताया कि दबाव के समय जिस तरह सैमसन ने खुद को संभाला और टीम को संभाला, वह एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। मोदी ने यह भी कहा कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं बल्कि जीवन की सीख भी देता है, और सैमसन का खेल इसका बेहतरीन उदाहरण है।

संजू सैमसन का टूर्नामेंट में शानदार सफर

संजू सैमसन का यह टूर्नामेंट किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। शुरुआत में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने उसे दोनों हाथों से लपक लिया। उन्होंने सिर्फ 5 पारियों में 321 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 80.25 और स्ट्राइक रेट करीब 200 का रहा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक मुक़ाबले में नाबाद 97 रन की पारी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया, जबकि सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 89-89 रन बनाकर उन्होंने टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

निर्णायक मौकों पर संजू सैमसन का दम

संजू सैमसन की सबसे बड़ी खासियत यही रही कि उन्होंने सबसे अहम मौकों पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मैचों में उन्होंने जिस तरह जिम्मेदारी निभाई, उसने उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बना दिया।

प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने भी अपने भाषण में इस बात पर जोर दिया कि असली खिलाड़ी वही होता है जो मुश्किल समय में आगे आए और टीम को जीत दिलाई। सैमसन ने यही करके दिखाया और भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।

संजू सैमसन की कहानी बनी प्रेरणा

संजू सैमसन की यह सफलता सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो आलोचनाओं और चुनौतियों का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने भी अपने संबोधन में कहा कि सैमसन ने दिखाया कि कैसे आलोचनाओं से ऊपर उठकर सही समय पर प्रदर्शन किया जाता है।

उन्होंने केरल के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भी इसी जज्बे को अपनाएं और मुश्किल समय में अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। सैमसन की यह कहानी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास का बेहतरीन उदाहरण बन चुकी है।

ये भी पढ़े : जिन 4 खिलाड़ियों को सभी समझ रहे थे खोटा सिक्का, उन्ही ने मचाया धमाल, कर डाला 50 करोड़ जैसा प्रदर्शन

Tagged:

Sanju Samson cricket news narendra modi T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

संजू सैमसन

केरल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com