'हम उन्हें आगे...' रोमांचक जीत के बाद सलमान अली आगा का बड़ा बयान, इन शब्दों में टीम इंडिया को दे डाली चुनौती
Table of Contents
Salman Ali Agha: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 147 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में मैच अपने नाम किया। मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने बयान दिया और अपने शब्दों से टीम इंडिया को सीधी चुनौती दे डाली।
Salman Ali Agha ने मानी मुश्किल जीत, गेंदबाज़ों और फहीम की तारीफ
मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने स्वीकार किया कि टीम को जीत आसान तरीके से नहीं मिली। उन्होंने कहा कि 148 रनों का लक्ष्य इस तरह की पिच पर किसी भी दिन स्वीकार किया जा सकता है और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके अनुसार पहले 10 ओवरों में टीम ने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की, लेकिन बीच के कुछ ओवर खराब जाने से मैच का संतुलन बिगड़ गया और दबाव बढ़ गया।
आगा (Salman Ali Agha) ने खास तौर पर फहीम की पारी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल समय में बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम को संभाला। गेंदबाजों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से यह आक्रमण लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और इस मैच में भी वही लय देखने को मिली। उन्होंने इसे पूरी तरह से गेंदबाजी पर आधारित प्रदर्शन बताया।
कप्तान आगा (Salman Ali Agha) ने यह भी माना कि टीम को दबाव की परिस्थितियों को और बेहतर तरीके से संभालना होगा। उनके अनुसार यह पिच शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, लेकिन एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए तो रन बनाने के अच्छे मौके मिलते हैं। आगा (Salman Ali Agha) ने जोर देकर कहा कि जब कोई खिलाड़ी क्रीज पर सेट हो जाए, तो उसकी जिम्मेदारी होती है कि वह मैच को अंत तक लेकर जाए और टीम को जीत दिलाए।
हमारे स्पिनरर्स अच्छा प्रर्दशन कर रहे हैं :Salman Ali Agha
सलमान आगा (Salman Ali Agha) ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा कि,
हमें मुश्किलों का सामना करना होगा। फहीम को श्रेय जाता है। हमने अच्छी कोशिश की, जानते थे कि वे आक्रामक खेलेंगे। हमने स्थिति को बखूबी संभाला। इस पिच पर 147 रन का लक्ष्य हम आसानी से हासिल कर सकते हैं। पिछले छह महीनों में स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
पहले दस ओवरों में हमने अच्छी बल्लेबाजी की, फिर दो विकेट गिरे और दबाव बढ़ गया। हमें बेहतर तरीके से दबाव झेलने की जरूरत है। परिस्थितियां - शुरुआत आसान नहीं होती, एक बार सेट हो जाने के बाद खेल आसान हो जाता है। एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए तो उसे मैच खत्म करना होता है, आज हम ऐसा नहीं कर पाए। हमें इसमें बदलाव लाना होगा।
नीदरलैंड्स की पारी: अच्छी कोशिश, लेकिन मजबूत फिनिश नहीं
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नेदरलैंड्स ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। टीम ने तेज शुरुआत करने की कोशिश की। माइकल लेविट ने 24 रन बनाए, जबकि बास डी लीडे ने 30 रन जोड़कर पारी को संभाला। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 37 रन की अहम पारी खेली, लेकिन कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक नहीं पहुंच पाई।
मध्य ओवरों में पाकिस्तान के गेंदबाज़ों ने मैच का रुख बदल दिया। सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। मोहम्मद नवाज़, सैम अयूब और अबरार अहमद ने 2-2 विकेट झटके, जबकि शाहीन अफरीदी को 1 विकेट मिला।
फहीम की तूफानी पारी से बची पाकिस्तान की लाज
148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में 7 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। टीम की शुरुआत मजबूत रही और एक समय स्कोर 98 रन पर 2 विकेट था। साहिबज़ादा फरहान ने 47 रन और सैम अयूब ने 24 रन बनाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। लेकिन इसके बाद अचानक विकेटों की झड़ी लग गई और स्कोर 117 रन पर 7 विकेट हो गया। मैच पूरी तरह रोमांचक हो गया और पाकिस्तान दबाव में आ गया। आखिरी दो ओवर में टीम को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे।
यहीं पर फहीम अशरफ ने कमाल किया। 19वें ओवर में उन्होंने लोगन वैन बीक के ओवर में 24 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। उनकी नाबाद 29 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने मुश्किल हालात से बाहर निकलकर जीत हासिल की।
ये भी पढ़े : PAK vs NED: पाकिस्तान की जीत से शुरूआत, नीदरलैंड को 3 विकेट से रौंदा, जीत में चमके ये 2 खिलाड़ी