'हम उन्हें दोबारा हराएंगे....' USA ने पाकिस्तान को दी खुली चुनौती, पड़ोसियों के लिए जारी किया धमकी भरा बयान
Published - 10 Feb 2026, 01:13 PM | Updated - 10 Feb 2026, 01:21 PM
USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच दीनों-दीन बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है जिसने पिछले विश्व कप में तहलका मचा दिया था। USA की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अपने अगले मुकाबले से पहले माइंड गेम्स खेलना शुरू कर दिया है। अमेरिकी खिलाड़ियों ने साफ कर दिया है कि वे पाकिस्तान को दोबारा हराने का दम रखते हैं। इस बयान ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इस बयान से पाकिस्तानी प्रशंसक भड़के हुए दिख रहे हैं।
USA के मोहम्मद मोहसिन ने चेताया
पाकिस्तानी मुल के खिलाड़ी मौहम्मद मोहसिन जो अब यूएसए के लिए खेलते हैं ने एक बड़ा बयान दिया है। आगामी मुकाबले से पहले USA के स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद मोहसिन ने मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान टीम को सीधी चेतावनी दी है। मोहसिन, जो खुद पाकिस्तान में पले-बढ़े हैं, ने कहा कि दबाव पूरी तरह से पाकिस्तान पर होगा क्योंकि उन्हें पिछली हार का डर सता रहा होगा।
मोहसिन ने पूरे आत्मविश्वास होकर कहा कि हमने पिछले विश्व कप में उन्हें हराया था और हम उस जीत से मिले आत्मविश्वास को आगे ले जा रहे हैं। सच तो यह है कि दबाव उन पर है, हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। यह बयान पाकिस्तानी टीम के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है, खासकर तब जब पाकिस्तान अपने पिछले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ मुश्किल से जीत दर्ज कर सकी थी। मोहसिन का मानना है कि इस बार की अमेरिकी टीम 2024 की तुलना में कहीं अधिक संतुलित और कुशल है।
2024 में USA ने हराया था पाकिस्तान को
जब भी USA और पाकिस्तान के मुकाबले की बात होती है तो साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप की वो ऐतिहासिक जीत याद आ जाती है। टेक्सास में खेले गए उस मैच में अमेरिका ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उस हार ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। अब 2026 में, जब दोनों टीमें फिर से आमने-सामने हैं, तो पुराने जख्म नए होने वाले हैं।
अमेरिकी खिलाड़ियों का मानना है कि पाकिस्तान की टीम मानसिक रूप से उस हार से अभी तक उबर नहीं पाई है। USA के खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है कि वे फिर से वही आक्रामकता दिखाएंगे जिसने पिछली बार बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इस बार पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है, लेकिन चुनौती उतनी ही बड़ी है।
कोलंबो में खेला जाना है मुकाबला
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सुपर-8 की राह तय करने में निर्णायक साबित हो सकता है। USA की टीम भारत के खिलाफ कड़े संघर्ष के बाद हार झेलकर आ रही है लेकिन उनके प्रदर्शन ने लोहा मनवाया है और उनकी गेंदबाजी यूनिट किसी भी बड़ी टीम का खेल बिगाड़ सकती है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन और फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रही है।
पिच की स्थिति और स्पिन गेंदबाजों की भूमिका इस मैच में अहम रहने वाली है। अगर USA इस मैच में पाकिस्तान को दोबारा हराने में कामयाब रहता है तो यह पाकिस्तान के लिए विश्व कप के सफर में एक और बड़ा झटका होगा। दर्शकों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या पाकिस्तान अपने अपमान का बदला ले पाएगा या अमेरिका एक बार फिर पड़ोसियों के लिए खतरनाक साबित होगा।
टी20 वर्ल्ड कप ना खेलने पर बांग्लादेश के लिए ICC ने सुनाया अनोखा फैसला, दंड के बजाय दे डाला ईनाम
Tagged:
pakistan USA vs PAK USAऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर