‘’हम पूरे टूर्नामेंट में…’’ टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हुआ पाकिस्तान, मैच के बाद सलमान अली आगा ने गिनाई वजह

Published - 28 Feb 2026, 11:25 PM | Updated - 28 Feb 2026, 11:35 PM

SL Vs PAK 4

SL vs PAK: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हरा दिया है। पाकिस्तान ने अहम मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 212 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका 20 ओवर में 207 रन ही बना सका और 5 रन से मुकाबला हार गया।

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका (SL vs PAK) को 147 या उससे कम के स्कोर पर रोकना था, लेकिन ये संभव नहीं हो सका। सेमीफाइनल में पाकिस्तान के बाहर होने के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्या कुछ कहा, चलिए आपको विस्तार पूर्वक बताते हैं।

SL vs PAK: सलमान ने बताई कहां हुई चूक?

श्रीलंका के खिलाफ 5 रन की जीत दर्ज करने के बाद भी पाकिस्तान के लिए ये जीत किसी हार से कम नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान ने भले ही सुपर-8 के अंतिम मैच में जीत दर्ज कर ली है, लेकिन उनका सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया। मैच (SL vs PAK) समाप्ति के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि

"ओस की वजह से टॉस हारने के बाद खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। अगर टॉस जीत जाते तो कहानी कुछ और हो सकती थी। ओस एक अहम कारक थी। हम अपनी योजनाओं को अमल में नहीं ला सके।’’

बता दें कि, पाकिस्तान ने श्रीलंका की आधी टीम 101 रन पर पवेलियन भेज दी थी। लेकिन अंतिम पांच विकेट लेने के लिए पाकिस्तानी गेंदबाजों के पसीने छूट गए।

बल्लेबाजी पर फोड़ा ठिकरा

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टूर्नामेंट (SL vs PAK) से बाहर होने का मुख्य कारण टीम की खराब बल्लेबाजी को बताया। खास बात ये है कि इस टूर्नामेंट में कप्तान सलमान का बल्ला भी खामोश रहा था। जबकि साहिबजादा फरहान ने टूर्नामेंट में दो शतक ठोके थे। कप्तान सलमान ने बल्लेबाजी को लेकर कहा कि

''उस्मान का दिन अच्छा नहीं था, ऐसा हो सकता है। हम पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। अगर फरहान को और ज्यादा सहयोग मिलता तो बेहतर होता। मध्य क्रम पिछले कुछ सालों से समस्या बना हुआ है, हमें इस पर ध्यान देना होगा। हम अपनी इच्छानुसार मैच खत्म नहीं कर पाए। हमने 18 ओवरों तक अच्छी बल्लेबाजी की, बाकी दो ओवरों में विपक्षी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। 160 रन का बचाव करना भी मुश्किल होता।"

SL vs PAK: श्रीलंका ने तोड़ा पाक का ख्वाब, 5 रन से जीतकर भी सेमीफाइनल से बाहर हुआ पाकिस्तान, विश्व कप 2026 से दोनों टीमें बाहर

पाकिस्तान ने कहां गंवाया मैच

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान (SL vs PAK) को साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने टीम को शानदार शुरुआत दी थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 95 गेंदों पर 176 रन जोड़े थे।

यहां से लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से 250 का आंकड़ा पार कर सकता है, लेकिन फखर जमान का विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान का बल्ले ध्वस्त हो गया।

फखर और फरहान को छोड़कर कोई दूसरा पाकिस्तानी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। जबकि अंतिम दो ओवरों में पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14 रन बनाए थे, जो कि टूर्नामेंट से बाहर होने की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।

SL vs PAK: पाकिस्तान-श्रीलंका मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की तस्वीर हुई साफ, ये दोनों टीमें हुई बाहर, देखें भारतीय टीम का हाल

Tagged:

SL vs PAK T20 World Cup 2026 Salman Ali Agha Statment
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

जीरो।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com