उसके बिना नहीं जीत सकते....' सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी को हर हाल में खिलाने की दी सलाह

Published - 14 Feb 2026, 02:00 PM | Updated - 14 Feb 2026, 02:16 PM

Sunil Gavaskar

भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से 15 फ़रवरी को होना है उससे पहले दोनों देशों के दिग्गजों ने अपनी-अपनी टीम को राय देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव करना चाहिए।

दिग्गज क्रिकेटर ने साफ तौर पर कहा है कि अगर भारत को कोलंबो की स्पिन मददगार पिच पर जीत हासिल करनी है तो अर्शदीप सिंह की जगह इस धाकड़ स्पीनर को टीम में जरूर शामिल करना चाहिए।

अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर सुनील गावस्कर ने चिंता जताई

Arshdeep SIngh

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज कमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम मेनेजमैंट को एक बड़ा सुझाव दिया है। गावस्कर का मानना है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मौजूदा समय में अपनी फोर्म में नहीं हैं।

नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच का हवाला देते हुए गावस्कर ने कहा कि जिस तरह से नामीबियाई बल्लेबाजों ने अर्शदीप की धुनाई की और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनसे उनके कोटे के पूरे ओवर भी नहीं कराए वह एक बड़ा संकेत है कि पाकिस्तान के खिलाफ उसके जगह स्पीनर को खिलाना चाहिए। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अर्शदीप ने अपने चार ओवर पूरे नहीं किए जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने गेंदबाजी की।

इससे साफ होता है कि कप्तान का भरोसा उन पर डगमगाया है। पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ आप ऐसे गेंदबाज के साथ जोखिम नहीं ले सकते जो दबाव में रन लुटा रहा हो। गावस्कर के इस बयान कोई आम बयान नहीं है क्योंकि अक्सर वह टीम की प्रदर्शन को ध्यान से देखते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव, कुछ ऐसी दिखेगी अंतिम-11 ⁩

कुलदीप को टीम में शामिल करने पर Sunil Gavaskar का जोर

पाकिस्तान के खिलाफ मैच हमेशा से दबाव वाला होता है और सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि श्रीलंका की पिचें, खासकर कोलंबो, स्पिनरों के लिए स्वर्ग मानी जाती हैं। गावस्कर ने जोर देकर कहा कि कुलदीप यादव की कलाई की स्पिन पाकिस्तान के मध्यक्रम को तहस-नहस करने की क्षमता रखती है।

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भारत ने जब भी तीन विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ खेला है, उन्हें सफलता मिली है। कुलदीप यादव एक मैच विनर हैं और उनके बिना पाकिस्तान को हराना मुश्किल होगा। गावस्कर ने यह भी बताया कि हार्दिक पांड्या द्वारा पहला ओवर डालना इस बात का संकेत है कि टीम प्रबंधन पाकिस्तान मैच के लिए पहले से ही अर्शदीप के विकल्प पर विचार कर रहा है।

कुलदीप के टीम में होने से न केवल गेंदबाजी में विविधता आएगी बल्कि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के साथ मिलकर वह पाकिस्तानी खिलाड़ीयों को फंसा सकते हैं जिससे पार पाना पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल साबित होगा।

वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म भारत के लिए खुशखबरी

सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने केवल कुलदीप ही नहीं बल्कि वरुण चक्रवर्ती की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वरुण ने भले ही कम ओवर फेंके हों, लेकिन उनकी गेंदों में विकेट लेने की काबिलियत साफ दिखी। गावस्कर का मानना है कि यदि वरुण और कुलदीप एक साथ गेंदबाजी करते हैं, तो पाकिस्तान की बल्लेबाजी बिखर सकती है।

इसके अलावा उन्होंने अक्षर पटेल के प्रदर्शन को भी सराहा, जिन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट चटकाए। इस बीच, टीम इंडिया के लिए एक और खुशी की बात यह है कि ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

वरुण चक्रवर्ती ने खुद इसकी पुष्टि की है। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने अंत में कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना सबसे समझदारी भरा फैसला होगा। अब देखना यह है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर दिग्गज गावस्कर की इस सलाह पर कितना अमल करते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की अपडेटेड टीम की घोषणा, 6 शादीशुदा 8 बैचलर 1 तलाकशुदा को मौका

Tagged:

team india IND vs PAK Arshdeep Singh
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

4 साल बाद

विलियम गिलबर्ट ग्रेस को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com