वसीम अकरम बनाम ग्लेन मैकग्राथ: कौन है क्रिकेट की दुनिया का असली स्पीडमास्टर, जानें किसका पलड़ा भारी?
Table of Contents
क्रिकेट इतिहास के दो महान तेज गेंदबाज़ वसीम अकरम (Wasim Akram) और ग्लेन मैकग्राथ आज भी फैंस के बीच बड़ी बहस का विषय हैं। एक ओर अकरम की घातक स्विंग, रिवर्स स्विंग और सटीक यॉर्कर, जिसने दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों को परेशान किया।
वहीं दूसरी ओर मैकग्राथ की कमाल की लाइन-लेंथ, अनुशासन और लगातार दबाव बनाने की क्षमता, जिसने ऑस्ट्रेलिया को कई ऐतिहासिक जीत दिलाईं।
दोनों के नाम सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं, लेकिन सवाल सिर्फ आंकड़ों का नहीं, बल्कि प्रभाव और बड़े मैचों में प्रदर्शन का है। आखिर क्रिकेट की दुनिया का असली स्पीडमास्टर और नंबर-1 तेज गेंदबाज़ कौन है?
Wasim Akram का इंटरनेशनल करियर
वसीम अकरम (Wasim Akram) पाकिस्तान के महानतम तेज गेंदबाज़ों में से एक रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में अपनी घातक स्विंग और सटीक गेंदबाज़ी से विश्व क्रिकेट पर गहरी छाप छोड़ी।
उन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 414 विकेट लिए, उनकी इकोनॉमी 2.59 रही। टेस्ट में उन्होंने 25 बार 5 विकेट लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/119 रहा, जबकि एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी 11/110 रही। वनडे क्रिकेट में अकरम (Wasim Akram) ने 356 मैचों में 502 विकेट हासिल किए। उनकी इकोनॉमी 3.90 रही। वनडे में उन्होंने 6 बार 5 विकेट लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/15 रहा।
वसीम अकरम (Wasim Akram) वनडे इतिहास में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बने और आज भी उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज़ों में गिना जाता है। 1992 वनडे विश्व कप में उन्होंने पाकिस्तान को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी ।
ग्लेन मैकग्राथ का इंटरनेशनल करियर
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज़ ग्लेन मैकग्राथ अपनी सटीक लाइन-लेंथ और अनुशासित गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को कई बड़ी जीत दिलाईं।
मैकग्राथ ने 124 टेस्ट मैचों में 563 विकेट हासिल किए। उनकी इकोनॉमी 2.50 रही। टेस्ट में उन्होंने 29 बार 5 विकेट लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/24 रहा, जबकि एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी 10/27 रही। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 250 मैचों में 381 विकेट लिए। उनकी इकोनॉमी 3.88 रही। वनडे में उन्होंने 7 बार 5 विकेट लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/15 रहा।
मैकग्राथ ने ऑस्ट्रेलिया को 1999, 2003 और 2007 के वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। खासकर वर्ल्ड कप मुकाबलों में उनकी घातक गेंदबाज़ी ने टीम को लगातार तीन खिताब दिलाने में बड़ा योगदान दिया। उनकी निरंतरता और बड़े मैचों में प्रदर्शन उन्हें क्रिकेट इतिहास के महानतम तेज गेंदबाज़ों में शामिल करता है।
वसीम अकरम बनाम ग्लेन मैकग्राथ: कौन है क्रिकेट की दुनिया का असली स्पीडमास्टर
वसीम अकरम (Wasim Akram) नैचुरल टैलेंट और स्किल से भरपूर गेंदबाज़ थे। उनकी स्विंग, खासकर रिवर्स स्विंग, बल्लेबाज़ों के लिए बड़ी चुनौती बनती थी। वे आक्रामक मानसिकता के साथ खेलते थे और किसी भी समय मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते थे।
वहीं ग्लेन मैकग्राथ अनुशासन, धैर्य और सटीकता के प्रतीक थे। उनकी लाइन-लेंथ इतनी सटीक होती थी कि बल्लेबाज़ लगातार दबाव में रहते थे। वे प्लान के अनुसार गेंदबाजी करते थे और बड़े मुकाबलों में हमेशा भरोसेमंद साबित हुए। एक तरफ स्विंग और आक्रामकता, दूसरी तरफ नियंत्रण और निरंतरता दोनों अपने-अपने अंदाज़ में महान रहे।
ये भी पढ़े : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बदलेगा टीम इंडिया का कोच, अब ये दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी