वसीम अकरम ने पाकिस्तान के खराब प्रर्दशन पर दिया चौंका देने वाला बयान, कहा: "तीसरे दर्जे की टीम है..."

Published - 16 Mar 2026, 12:14 PM | Updated - 16 Mar 2026, 01:06 PM

Pakistan

बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान (Pakistan) को 2-1 से हरा दिया है जिसके बाद पाकिस्तान टीम की काफी फजीहत हो रही है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम हमेशा से अपने किसी टीम की और बिना झुके हुए बयान देने के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में उन्होंने अपनी टिप्पणी देते हुए पाकिस्तान (Pakistan) टीम के इस हार पर मौजूदा टीम को तीसरे दर्जे का टीम बता दिया। आपको बता दे बांग्लादेश क्रिकेट टीम जिसने टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा नहीं लिए थे, उन्होंने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है।

बांग्लादेश ने Pakistan को हराया

Bangladesh Lifting Trophy

बांग्लादेश में चल रहे बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मुकाबले खेले गए, जिसने पाकिस्तान (Pakistan) को दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इस हार को पचा नहीं पा रहे। दरअसल पाकिस्तान टीम का लगातार खराब प्रदर्शन सिर्फ मौजूदा खिलाड़ी पर ही नहीं बल्कि उनके पुराने खिलाड़ी पर भी एक धब्बा जैसा लग रहा है क्योंकि उन्हें टेलीवीजन पर खुलकर बोलने का मौका नहीं मिल रहा है।

इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसका नतीजा पहला वनडे में सीरीज के पहले ही मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना अब तक का सबसे कम स्कोर बनाया। नाहिद राणा ने 5 विकेट लेकर पाक बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

दूसरा वनडे में पाकिस्तान (Pakistan) ने वापसी की और बांग्लादेश को 128 रनों (DLS नियम) से हराया। हारिस रऊफ ने इस मैच में अपने 100 वनडे विकेट पूरे किए, जो पाकिस्तान के लिए एकमात्र सही चीज रहा।

तीसरा वनडे मैच में तंजीद हसन के शानदार शतक की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पाकिस्तान की टीम रन चेज के दौरान दबाव नहीं झेल पाई और पूरी टीम बिखर गई।

टीम इंडिया के किस बल्ल्लेबाज पर आपको सबसे ज्यादा भरोसा? शुभमन गिल ने कोहली नहीं इस खिलाड़ी का लिया नाम

वसीम अकरम ने कहा तीसरे दर्जे की टीम

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने एक स्पोर्ट्स चैनल पर बातचीत के दौरान अपना आपा खो दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा पाकिस्तान (Pakistan) टीम के खेल में न तो कोई योजना दिखती है और न ही जीतने का जज्बा।

अकरम ने तीखे शब्दों में कहा कि आज की पाकिस्तान टीम किसी भी अंतरराष्ट्रीय मानक पर खरी नहीं उतरती। जिस तरह से ये खेल रहे हैं, यह किसी बड़े देश की टीम नहीं बल्कि तीसरे दर्जे की टीम लगती है।

खिलाड़ियों को बेसिक तकनीक का ज्ञान नहीं है और उनकी फिटनेस का स्तर भी बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बोर्ड की नीतियों पर भी सवाल उठाए।

फिर अपनी हार को नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान, बांग्लादेश सीरीज की हार के बाद अंपायर के ही खिलाफ कर दी शिकायत दर्ज

टी20 विश्व कप में भी बुरी तरह पीटे थे

पाकिस्तान (Pakistan) टीम को हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप 2026 में भी बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने सुपर-8 तक का सफर तो आसानी से कर लिया लेकिन सेमीफाईनल में जगह बनाना उनके लिए मुश्किल हो गया था।

भारत के खिलाफ मैच से पहले बड़े-बड़े बयान देकर चर्चा में आए खिलाड़ी का प्रदर्शन मैच में शुन्य रहा। भारत के खिलाफ मैच में साइम अय्यूब के अलावा किसी खिलाड़ी का अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था।

इसके अलावा श्रीलंका खिलाफ पाकिस्तान की टीम सुपर-8 के करो या मरो मुकाबले में जीत तो गई लेकिन सेमीफाईनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर पाने में असफल रही। श्रीलंका ने मैच को लगभग पाकिस्तान टीम से छीन लिया था। इस मैच में श्रीलंका को पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पाकिस्तान को अपने साथ बाहर ले गई थी।

Tagged:

Pakistan Cricket Team Wasim Akaram ban vs pak
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंग्लैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com