सहवाग के 20 साल की शादी टूटी, उनके साथी क्रिकेटर को ही दिल दे बैठी पत्नी आरती
Published - 12 Jan 2026, 09:21 AM | Updated - 12 Jan 2026, 09:28 AM
Table of Contents
Virenda Sehwag: भारतीय क्रिकेट जगत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया है। मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर विरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) के निजी जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
खेल की दुनिया में अक्सर खिलाड़ियों की प्रोफेशनल लाइफ चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार मामला उनके पारिवारिक जीवन से जुड़ा है। हाल ही में आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने एक ऐसी अनहोनी की ओर इशारा किया है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी।
Virendra Sehwag के वैवाहिक जीवन में आई दरार की खबरें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) और उनकी पत्नी आरती अहलावत के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। करीब 20 साल पहले साल 2004 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था, जिसे क्रिकेट जगत की सबसे सफल जोड़ियों में गिना जाता था। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ दावों के मुताबिक, अब इस शादी के टूटने की कगार पर पहुंचने की खबरें मिल रही हैं।
विरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) हमेशा से अपनी बेबाक बल्लेबाजी और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं, लेकिन उनके निजी जीवन से जुड़ी इस खबर ने उनके चाहने वालों को गहरा दुख पहुँचाया है। हालांकि, इन खबरों की अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अफवाहों ने प्रशंसकों के बीच बेचैनी बढ़ा दी है।
साथी क्रिकेटर के साथ नाम जुड़ने पर छिड़ी बहस
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में एक चौंकाने वाला दावा यह किया जा रहा है कि आरती का नाम विरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) के ही एक पुराने साथी क्रिकेटर के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो आरती अब उस पूर्व क्रिकेटर के करीब आ गई हैं, जिसने कभी सहवाग के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था।
सोशल मीडिया पर मिथुन मनहास का नाम जोड़ा जा रहा है लेकिन यह कितना सत्य है इसकी अधिकारिक पृष्टी अभी नहीं हुई है। यह खबर इसलिए भी अधिक सनसनीखेज बन गई है क्योंकि सहवाग और आरती की प्रेम कहानी काफी पुरानी थी और उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी।
किसी तीसरे व्यक्ति के आने से इस रिश्ते में आई कड़वाहट की बातों ने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया है। क्रिकेट फैंस इस बात को लेकर हैरान हैं कि क्या वाकई इतने पुराने और मजबूत रिश्ते का अंत इस तरह के मोड़ पर हो सकता है।
सुनील गावस्कर ने जेमिमा रोड्रिगेज को दिया प्यारा-सा गिफ्ट, सोशल मीडिया में वायरल हुआ VIDEO
प्रशंसकों की प्रतिक्रिया और मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर वायरल हुई, विरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) के प्रशंसक दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग इसे केवल एक भ्रामक खबर और अफवाह बता रहे हैं, तो वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इसे एक बड़े पारिवारिक कलह के रूप में पेश कर रही हैं। सहवाग और आरती के दो बेटे भी हैं, और ऐसे में इस तरह की खबरों का सामने आना पूरे परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है।
फिलहाल, न तो सहवाग और न ही आरती ने इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया दी है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई बार खिलाड़ियों के निजी जीवन की खबरें सुर्खियों में रही हैं, लेकिन विरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) जैसे कद के खिलाड़ी से जुड़ी ऐसी खबरें निश्चित रूप से खेल जगत के लिए एक बड़ा झटका हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर