नाम बड़े दर्शन छोटे जैसा हो गया है विराट कोहली के जिगरी यार का हाल, हर मौके पर टीम इंडिया की कटा रहा है नाक

Published - 19 Aug 2024, 07:53 AM

नाम बड़े दर्शन छोटे जैसा हो गया है Virat Kohli के जिगरी यार का हाल, हर मौके पर हो रहा है फ्लॉप

सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ 6 मैच में लिए सिर्फ 4 विकेट

  • श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ भारत ने 3 वनडे और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. मोहम्मद सिराज ((Mohammed siraj) को इन दोनों सीरीज में शामिल किया.
  • लेकिन वह गेंदबाजी में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. बता दें कि टी20 सीरीज में सूर्या की कप्तानी में 3 टी20 मैच खेले.
  • जिसमें सिराज ने 3 मैचों में सिर्फ 1 विकेट ही ले सके. वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में 3 वनडे मैचों में खेलने का मौका मिला. जिसमें वह 3 विकेट ही अपने नाम कर सके
  • सिराज ने तीसरे मैच में काफी महंगे साबित हुए उन्होंने 9 ओवर्स में 78 रन लुटा दिए.जिसकी वजह से भारत को इस मैच में हार का मुंह देखना पड़ा.

दिलीप ट्रॉपी 2024 में होगी कड़ी चुनौती

  • भारत में 5 सितंबर से दिली ट्रॉफी की शुरूआत होने जा रही है. जिसमें भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे.
  • ऐसे में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे मोहम्मद सिराज ((Mohammed siraj) को भी दिलीप ट्रॉफी में चुना गया है.
  • बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले सिराज के पास मौका होगा कि वह विकेट लेकर टेस्ट सीरीज में अपनी जगह पक्की करें. नहीं तो चयनकर्ता उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार की बहन ने इंग्लैंड में मचाया बल्ले से गदर, अंग्रेजी गेंदबाजों की कुटाई कर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

Rubin Ahmad

स्कूल हो या कॉलेज का प्लेग्राउंड क्रिकेट खेलने में कभी कोताई नहीं की. रूबिन अहमद का पूरा बचपन खेलों... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com