RCB की WPL ट्रॉफी जीत पर विराट कोहली हुए खुश, स्मृति मंधाना एंड कंपनी के लिए लिखा खास मैसेज

Published - 06 Feb 2026, 01:09 PM | Updated - 06 Feb 2026, 01:12 PM

Team India 2026 02 06T115931 183

Virat Kohli : महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता. फाइनल मुकाबले में RCB कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच रही.

उन्होंने 104 डिग्री बुखार में भी हार नहीं मानी और मुश्किल समय में अपनी टीम के लिए संकटमोचक बनीं. अब भारतीय स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने स्मृति मंधाना को जीत की बधाई दी है. चलिए तो आगे जानते हैं किंग कोहली ने RCB कप्तान के लिए क्या-क्या कहा......

WPL 2026: Virat Kohli ने क्या कहा?

दरअसल, महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण (WPL 2026) में फाइनल मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने स्मृति मंधाना को बधाई दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर आरसीबी महिला टीम की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, फिर से चैंपियन.

RCB का झंडा ऊंचा लहराते हुए और कुछ ऐसा जिस पर आप सभी गर्व कर सकते हैं. स्मृति और पूरी टीम और मैनेजमेंट टीम को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई. आप लोग निश्चित रूप से इसके हकदार हैं. इस पल का आनंद लें और हमारे शानदार फैंस भी.

104 डिग्री बुखार में फाइनल खेल गई स्मृति मंधाना, तपते शरीर के साथ 87 रन की विस्फोटक पारी, RCB को बनाया चैंपियन

WPL 2026: कैसा था दोनों टीमों का प्रदर्शन?

WPL 2026: Smriti Mandhana

फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए. कप्तान जेमिमा ने 37 गेंदों में 57 रनों की धुंआधार पारी खेली. वहीं, लौरा वोलवार्ड (44) और लिजेल ली (37) रनों का योगदान दिया.

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी आरसीबी की शुरूआत बेहद खराब रही. ग्रेस हैरिस (9) दूसरे ही ओवर में ही आउट होकर सस्ते में ही पवेलियन लौट गई. लेकिन उसके बाद दूसरे नंबर पर स्मृति मंधाना ने पारी को संभाला और जॉर्जिया वोल के साथ मिलकर 165 रनों की पार्टनरशिप की.

इस मुकाबले में जॉर्जिया ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 79 रन बनाए. जबकि, स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 3 छक्के और 12 चौकों की मदद से 87 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया.

अब कब वनडे सीरीज खेलेंगे विराट कोहली?

विराट कोहली (Virat Kohli) की बात करें तो वह आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई दिए थे. अब वह अगले 6 महीनों तक टीम इंडिया में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे. हालांकि, कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. गौरतलब है कि अब भारतीय टीम जून से दिसंबर तक 15 वनडे मैच खेलेगी. जिनमें जिनमें 3 अफगानिस्तान के खिलाफ, 3 इंग्लैंड के खिलाफ, 3 वेस्टइंडीज के खिलाफ, 3 न्यूजीलैंड के खिलाफ और 3 श्रीलंका के खिलाफ हैं.

read more: 104 डिग्री बुखार में फाइनल खेल गई स्मृति मंधाना, तपते शरीर के साथ 87 रन की विस्फोटक पारी, RCB को बनाया चैंपियन

Tagged:

Virat Kohli RCB smriti madhana WPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com