विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर हुए खुश, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताई खुशी
Published - 09 Mar 2026, 09:57 AM | Updated - 09 Mar 2026, 01:06 PM
Table of Contents
2026 T20 World Cup: भारत ने न्यूजीलैंड के 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीती. इस मुकाबले में सभी खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा. संजू सैमसन ने 89 रनों की तूफानी पारी खेली तो, जसप्रीत बुमराह ने 4 और अक्षर पटेल मे 3 बड़े विकेट चटकाए.
जिसकी बदौलत टीम इंडिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप (2026 T20 World Cup) खिताब जीतने में कामयाब रही. वहीं, इस जीत पर विराट कोहली भी काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर भी एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है.
2026 T20 World Cup की जीत पर विराट कोहली ने किया पोस्ट
Champions ⭐️⭐️⭐️ Phenomenal win for Team India in Ahmedabad. Absolutely no match for the explosive cricket played by us throughout the tournament. Brilliant character shown by the boys to keep fighting in tough situations and become world champions once again. Congratulations to…
— Virat Kohli (@imVkohli) March 8, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 (2026 T20 World Cup) का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी और तीसरा वर्ल्ड कप जीता.
दूसरी ओर टी20 सीरीज से संन्यास ले चुके विराट कोहली की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि,
"चैंपियंस! अहमदाबाद में टीम इंडिया की ज़बरदस्त जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमने जो ज़बरदस्त क्रिकेट खेला, उसका कोई मुकाबला नहीं। मुश्किल हालात में लड़ते रहने और एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए लड़कों ने शानदार कैरेक्टर दिखाया। यह कामयाबी हासिल करने के लिए सभी खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के सभी सदस्यों को बधाई। जय हिंद!"
भारत-न्यूजीलैंड मैच का हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (2026 T20 World Cup) के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं, भारत ने बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए. संजू सैमसन ने पिछले दो मैचों की फॉर्म को बरकरार रखा और 46 गेंदों में 193.47 के स्ट्राइक रेट से 89 रनों की पारी खेली.
अभिषेक शर्मा ने 52 रनों का अर्धशतक जड़ा. ईशान किशन ने भी 54 रन बनाए. जबकि, हार्दिक पांड्या 18 और शिवम दुबे ने 26 रन कूटे.
टी20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही ICC लुटाए करोड़ों, चैंपियन टीम की भरी तिजोरी, तो रनर-अप भी मालामाल
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हुए ढेर
टारगेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम की बल्लेबाजी ताश की पत्तों की तरह ढह गई. टिम सीफ़र्ट ने 52, फिन एलेन 9, डेरिल मिशेल 17 और मिचेल सेंटनर ने 43 रन बनाए. इन खिलाड़ियों को छोड़ दे तो बाकी बल्लेबाज 10 का आंकड़ा तक नहीं छू सकें. लिहाजा, भारत ने 96 रनों के बड़े अंतर के साथ टी20 वर्ल्ड कप (2026 T20 World Cup) का खिताब जीता
“उनकी वजह से ही मैं...” इन 2 खास शख्स को सूर्या ने दिया चैंपियन बनने का श्रेय, टीम को लेकर कही बात
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर