VIRAT KOHLI vs SURESH RAINA: कौन रियल मिस्टर IPL, जानें दोनों में से किसके आंकड़े बेहतर, कौन निकल रहा नंबर-1
Published - 13 Mar 2026, 02:24 PM | Updated - 13 Mar 2026, 02:55 PM
Table of Contents
Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और साल 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मैच की मेजबानी आरसीबी का गढ़ कहे जाने वाले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम करता नजर आएगा।
खास बात ये है कि इस मैच में आरसीबी की जर्सी में विराट कोहली (Virat Kohli) भी खेलते नजर आएंगे। हालांकि, जब भी आईपीएल की बात आती है तो कोहली और सुरेश रैना के बीच तुलना होना आम बात होती है। दोनों ही खिलाड़ियों के आईपीएल में आंकड़े बेहद कमाल के हैं, लेकिन दोनों में मिस्टर आईपीएल कौन है, चलिए दोनों के आंकड़ों से समझते हैं और ये पता लगाते हैं कि कौन-सा खिलाड़ी नंबर वन निकल रहा है।
Virat Kohli के IPL आंकड़े
इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली (Virat Kohli) साल 2008 से सक्रिय हैं। कोहली ने अपने करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से की थी और वर्तमान में भी वह इसी टीम का हिस्सा हैं। अब तक कोहली आरसीबी के लिए 267 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 39.54 की औसत और 132.85 के स्ट्राइक रेट के साथ 8661 रन बनाए हैं।
इस दौरान कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से आईपीएल में 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले हैं। बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग में कोहली सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे अधिक इस लीग में किसी दूसरे बल्लेबाज ने रन नहीं बनाए हैं।
सुरेश रैना के शानदार आंकड़े
सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स से की थी। इसके बाद से रैना ने 2015 तक येलो आर्मी के लिए कई शानदार पारियां खेलीं। लेकिन 2016-2017 में चेन्नई के बैन के बाद उन्होंने दो वर्षों तक गुजरात लायंस का प्रतिनिधित्व किया।
हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन हटने के बाद सुरेश रैना की एक बार फिर येलो जर्सी में वापसी हुई और 2018 में सीएसके ने आईपीएल का खिताब उठाया, जिसमें सुरेश ने 445 रन बनाए थे।
बता दें कि, बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने आईपीएल में 205 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.51 की औसत और 136.73 के स्ट्राइक रेट के साथ 5528 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। रैना ने अपना आखिरी आईपीएल मैच साल 2021 में खेला था।
कौन रियल मिस्टर IPL?
सुरेश रैना और विराट कोहली (Virat Kohli) में से किसी एक को अगर मिस्टर आईपीएल चुनना हुआ तो ये काफी मुश्किल फैसला होगा, क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम मौकों पर कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। हालांकि, वर्षों तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार पारियां खेलने वाले सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल के नाम से पुकारा जाता है।
जबकि रैना ने अपने नाम की तरह ही येलो आर्मी के लिए फंसे हुए मैचों में कई बार शानदार पारियां खेली हैं। बता दें कि, कोहली और रैना का बैटिंग ऑर्डर आईपीएल में काफी अलग-अलग हुआ करता था।
जहां कोहली ओपनिंग या नंबर तीन पर बैटिंग किया करते थे, तो रैना नंबर तीन से लेकर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए आया करते थे। ऐसे मौकों पर रैना ने आईपीएल में 5528 रन बनाए हैं, जो कि काफी बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है।
साल 2027 वर्ल्ड कप के लिए सामने आ गई 15 सदस्यीय टीम इंडिया, यही खिलाड़ी होंगे साउथ अफ्रीका रवाना
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर