विराट कोहली बनाम सुरेश रैना: जानिए कौन है IPL का बेस्ट फील्डर, किसके नाम है सबसे ज्यादा कैच

Published - 25 Mar 2026, 08:46 AM | Updated - 25 Mar 2026, 08:51 AM

Virat Kohli

इंडियन प्रीमियर लीग की जब भी बात होती है, तो रन और विकेटों के बीच फील्डिंग की अहमियत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कैचेस विन मैचेस वाली कहावत IPL के हर सीजन में सच साबित होती है। इस लीग के इतिहास में दो ऐसे नाम हैं जिन्होंने अपनी बाउंड्री राइडिंग और चुस्त फील्डिंग से करोड़ों फैन्स का दिल जीता है विराट कोहली (Virat Kohli) और सुरेश रैना। आज हम इन दोनों दिग्गजों के बीच फील्डिंग के आंकड़ों की तुलना करेंगे और जानेंगे कि कैच पकड़ने के मामले में कौन किस पर भारी है।

Virat Kohli IPL में सबसे सफल फिल्डर में से एक

Virat Kohli Suresh Raina

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) न केवल बल्ले से रनों का पहाड़ खड़ा करते हैं, बल्कि मैदान पर उनकी फुर्ती भी बेमिसाल है।

आईपीएल 2026 की शुरुआत तक के आंकड़ों पर नजर डालें, तो विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।

उन्होंने अब तक खेले गए 267 मैचों में बिना विकेटकीपर के तौर पर रिकॉर्ड 117 कैच पकड़े हैं। कोहली ने साल 2024 के सीजन के दौरान सुरेश रैना के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ा था और तब से वे इस सूची में नंबर-1 पर काबिज हैं।

"मेरे लिए पिछले 3 महीने...." एशेज सीरीज की हार से टूटे कप्तान बेन स्टोक्स, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मिस्टर आईपीएल की फील्डिंग का जादू

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज रहे सुरेश रैना (Suresh Raina) को उनकी निरंतरता के कारण मिस्टर आईपीएल कहा जाता है। रैना को भारत के सबसे बेहतरीन ऑल-राउंड फील्डर्स में गिना जाता है

जो स्लिप से लेकर बाउंड्री तक कहीं भी तैनात रह सकते थे। रैना ने अपने IPL करियर में कुल 205 मैच खेले और 109 कैच लपके। हालांकि, रैना अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं,

लेकिन उनका कैच-पर-मैच रेशियो 0.53 आज भी कई सक्रिय खिलाड़ियों से बेहतर है। रैना का डाइव लगाकर कैच पकड़ना और उनके सटीक थ्रो आज भी प्रशंसकों को याद हैं।

IPL 2026 होगा टीम इंडिया के इन 5 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी सीजन, अगले शायद ही आए नजर!

Virat Kohli vs Suresh Raina में कौन है बेहतर फील्डर?

अगर हम केवल आंकड़ों की बात करें, तो विराट कोहली (Virat Kohli) ने सुरेश रैना से ज्यादा कैच पकड़े हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने मैच भी अधिक खेले हैं। रैना ने कम मैचों में 100 से ज्यादा कैच का आंकड़ा पार किया था।

वहीं, अगर मौजूदा टॉप फील्डर्स की सूची देखें, तो विराट कोहली (Virat Kohli) के बाद रविंद्र जडेजा का 109 कैच और रोहित शर्मा 102 कैच का नाम आता है।

कोहली की खासियत उनकी एथलेटिकिज्म और हाई-वोल्टेज एनर्जी है, जबकि रैना अपनी नेचुरल रिफ्लेक्स और सुरक्षित हाथों के लिए जाने जाते थे। दोनों ही खिलाड़ियों ने फील्डिंग के मानक को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।

Tagged:

Virat Kohli suresh raina ipl BEST FIELDER IN IPL
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

2008 में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com