लंबे समय बाद भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े नाम घरेलू क्रिकेट के मैदान पर एक साथ चमकते हुए नजर आए। विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा ने अपनी-अपनी घरेलू टीमों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए यह साफ कर दिया कि क्लास कभी आउट ऑफ फॉर्म नहीं होती।
24 दिसंबर को खेले गए अलग-अलग मुकाबलों में दोनों दिग्गजों ने शतक जड़कर टूर्नामेंट का रोमांच कई गुना बढ़ा दिया। खासतौर पर दिल्ली की ओर से उतरे विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला इस कदर गरजा कि आंध्र प्रदेश के गेंदबाज बेबस नजर आए और मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली।
दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र की टीम ने 298 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य बड़ा था, लेकिन कोहली के रहते दिल्ली के खेमे में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं दिखी।
सलामी बल्लेबाज के जल्दी आउट होने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) तीसरे नंबर पर क्रीज पर आए और आते ही हालात को भांपते हुए अपनी पारी को सलीके से आगे बढ़ाया।
शुरुआत में संयम, फिर लय और उसके बाद आक्रामकता, कोहली की इस पारी में उनका पूरा क्रिकेटिंग डीएनए नजर आया।
क्रीज पर शुरुआत में विराट ने खुद को समय दिया क्योंकि दूसरे छोर से प्रियांश आर्य तेजी से रन बटोर रहे थे। जैसे-जैसे कोहली सेट होते गए, उनकी बल्लेबाजी का गियर बदलता चला गया।
पहले अर्धशतक और फिर शतक, दोनों मील के पत्थर उन्होंने पूरी सहजता से पार किए। इसके बाद भी उनका इरादा रुकने का नहीं था और वे लगातार दिल्ली के स्कोर को मजबूती देते रहे।
विराट कोहली (Virat Kohli) की इस पारी की सबसे बड़ी खासियत उनका स्ट्राइक रेट रहा। उन्होंने करीब 125 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महज 100 गेंदों पर 130 रन ठोक दिए।
मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाते हुए उन्होंने चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी। एक के बाद एक लंबे शॉट्स ने दर्शकों को पुराने विराट की याद दिला दी, जहां गेंदबाजों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता था।
इस शतकीय पारी के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) ने लिस्ट ए क्रिकेट में अपना 58वां शतक पूरा कर लिया। इस सूची में सबसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 60 शतक दर्ज हैं।
कोहली अब उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड से सिर्फ दो शतक दूर रह गए हैं। घरेलू क्रिकेट में इस तरह का प्रदर्शन यह साबित करता है कि विराट न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मंच पर, बल्कि घरेलू स्तर पर भी उतने ही भूखे और प्रभावशाली बल्लेबाज हैं।