6,6,6,4,4,4,4.... विजय हजारे के दूसरे मैच में भी चमके विराट कोहली, 61 गेंदों पर मचा डाली तबाही, ठोके कुल इतने रन

Published - 26 Dec 2025, 01:06 PM | Updated - 26 Dec 2025, 01:17 PM

Virat Kohli

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में 15 साल बाद दिल्ली के लिए खेल रहे विराट कोहली ने जहां पहले मैच में तूफानी शतक ठोका था तो दूसरे मैच में उन्होंने 61 गेंदों पर फिर एक बार तबाही मचा डाली।

दिल्ली बनाम गुजरात के बीच खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले में कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से एक बार फिर शानदार पारी देखने को मिली, जिसमें विपक्षी टीम के गेंदबाज उड़ गए। गुजरात के गेंदबाजों के पास भी कोहली के ब्रह्मास्त्र का कोई तोड़ नहीं था और देखते ही देखते उन्होंने 61 गेंदों पर इतने रन ठोक दिए।

बल्ले से चमके किंग कोहली

Virat Kohli 1

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 26 दिसंबर (शुक्रवार) को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर यह मुकाबला खेला जा रहा है। एलीट के ग्रुप डी में यह मैच आयोजित किया जा रहा है, जिसमें गुजरात की कप्तानी कर रहे चिंतन गाजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

लेकिन, उन्हें कहां मालूम था कि आज बेंगलुरु में कोहली का कोहराम आने वाला है। गुजरात के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) पहली गेंद से ही आक्रामक रवैया बनाए रखे थे और देखते ही देखते उन्होंने मैच में 61 गेंदों पर शानदार 77 रन ठोक दिए। मैच में कोहली ने 13 चौके और एक छक्का मारा था।

शानदार फॉर्म में Virat Kohli

विराट कोहली (Virat Kohli) का फॉर्म फिलहाल बेहद कमाल का चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में विराट कोहली ने नाबाद 74 रन की पारी खेली थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने बैक टू बैक दो शतक ठोके थे। जबकि आखिरी वनडे में उन्होंने नाबाद 65 रन बनाए थे।

इंटरनेशनल मंच से विजय हजारे ट्रॉफी में भी कोहली का कोहराम शांत नहीं हुआ। पहले लिस्ट ए मैच में आंध्र के खिलाफ कोहली ने तूफानी 131 रन की पारी खेली थी तो अब दूसरे मैच में उन्होंने 77 रन ठोक दिए। विराट कोहली (Virat Kohli) पिछली पांच पारियों में 5 फिफ्टी प्लस स्कोर बना चुके हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं।

श्रीलंका के साथ ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, 8 बैचलर खिलाड़ियों को मौका

दिल्ली की हालत खराब

हालांकि, विराट कोहली (Virat Kohli) की शानदार 77 रन की पारी की बदौलत दूसरे मैच में दिल्ली की हालत बेहद खराब है। गुजरात के खिलाफ दिल्ली पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में सिर्फ 254/9 रन ही बना सकी। जबकि इस टीम में प्रियांश आर्य, नितिश राणा, आयुष बदोनी जैसे शानदार बल्लेबाज खेल रहे थे, लेकिन वह बल्ले से कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सके।

हालांकि, दिल्ली की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत ने 79 गेंदों पर 70 रन और हर्ष त्यागी ने 47 गेंदों पर 40 रन जरूर बनाए थे, जिसकी बदौलत टीम 250 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। अब यहां से दिल्ली को जीत दिलाने की जिम्मेदारी ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह जैसे गेंदबाजों पर होगी, जिसके पास इस स्थिति ने उबरने का ढेर सारा अनुभव मौजूद है।

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजे गए 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जानें किन उपलब्धियों के चलते मिला ये ख़ास अवार्ड

Tagged:

Virat Kohli Vijay Hazare Trophy ishant sharma Delhi vs Gujarat
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

दो शतक।

131 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com