Virat Kohli ने चुनी RCB की ऑल-टाइम XI, क्रिस गेल से लेकर केएल राहुल तक को किया शामिल

Published - 17 Mar 2026, 08:57 AM | Updated - 17 Mar 2026, 09:02 AM

Virat Kohli

Virat Kohli: IPL 2026 शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी रह गए हैं. लेकिन 19वां सीजन शुरू होने से पहले विराट कोहली ने RCB की अपनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन का चयन किया है. उन्होंने अपनी टीम में क्रिस गेल के साथ केएल राहुल को भी जगह दी है.

कोहली (Virat Kohli) खुद एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग 2008 से खेल रहे हैं. खास बात यह है कि वह इकलौते हैं जो सालों से एक ही फ्रेंचाइजी RCB के लिए खेल रहे हैं.

Virat Kohli ने चुनी RCB की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग XI

विराट कोहली (Virat Kohli) से पूछा गया आप 18 सालों से RCB से जुड़े हुए हो तो आपने करीब से सभी को खेलते हुए देखा है. अगर आपको ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग XI चुनने के लिए कहा जाए तो आप किसे रखेंगे. कोहली ने फिर ओपनर के तौर पर क्रिस गेल के साथ खुद को रखा. तीसरे नंबर के लिए उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को चुना.

कोहली ने तीसरे नंबर के लिए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और अपने सबसे अच्छे दोस्त एबी डिविलियर्स का चयन किया है। डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में आरसीबी के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली थी। विराट ने नंबर चार पर केएल राहुल को चुना है। जिन्होंने RCB के लिए कई यादगार पारियां खेली है.

इसी वजह से विराट कोहली ने केएल को भी प्लेइंग XI में जगह दी है. इसके अलावा उन्होंने मीडिल ऑर्डर और नंबर 5 के लिए रजत पाटीदार और विकेटकीपिंग के लिए दिनेश कार्तिक को रखा है.

IPL इतिहास का सबसे बड़ा कप्तान कौन? माइकल वॉन ने बताया नाम...

चहल और अनिल कुंबले को भी किया टीम में शामिल

Virat Kohli

गेंदबाजी के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) ने हर्षल पटेल को फास्ट बॉलिंग और ऑलराउंडर के रूप में चुना है. इसके अलावा उन्होंने डेल स्टेन और मिचेल स्टार्क को तेज गेंदबाजी के लिए RCB की प्लेइंग XI में रखा है. वहीं, स्पिनर्स की जगह भरने के लिए उन्होंने पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले और युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया है.

विराट कोहली की ऑल टाइम प्लेइंग 11

क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल

क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, एक ही दिन में लिया 2 स्टार खिलाड़ियों ने संन्यास, एक तो बना चुका है 15 हजार से ज्यादा रन

Tagged:

Virat Kohli RCB IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com