Virat Kohli ने दिया 'धुरंधर द रिवेंज' फिल्म का रिव्यू! सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर बताया कैसी लगी फिल्म?
Published - 07 Apr 2026, 03:36 PM | Updated - 08 Apr 2026, 01:02 PM
Table of Contents
Virat Kohli: विराट कोहली किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. अब वह धुरंधर-2 की तारीफ कर चर्चा की विषय बन गए हैं. दरअसल, हाल ही में कोहली (Virat Kohli) ने धुरंधर-2 का पोस्ट शेयर कर आदित्य धर और रणवीर सिंह की काफी तारीफ की है.
उन्होंने इस फिल्म को भारत में बनी अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म बताया है. कोहली ने कहा पूरी फिल्म की दौरान वह एक बार भी अपनी सीट से नहीं उठे.
Virat Kohli ने धुरंधर-2 पर क्या लिखा?
Virat Kohli and Anushka Sharma on #Dhurandhar. We were clearly not ready for this. 🙌 @imVkohli @AnushkaSharma pic.twitter.com/hKhNzhM1ko
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 6, 2026
धुरंधर-2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. हिंदी सिनेमा के दर्शक ही सिर्फ फिल्म की तारीफ नहीं कर रहे हैं, बल्कि अब खुद इंडियन टीम के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने आदित्य धर की फिल्म की खूब सराहना की है. उन्होंने फिल्म के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी पोस्ट की. जिसमें उन्होंने लिखा,
"आज मैंने फिल्म देखी और मैं कह सकता हूँ कि मैंने भारत में बनी किसी भी फिल्म जैसा सिनेमैटिक अनुभव पहले कभी नहीं देखा। इसने हर तरह की भावनाओं को सतह पर ला दिया और लगभग 4 घंटे तक मैं एक बार भी नहीं हिला। आदित्य धर, जो आपने बनाया है उसमें आपका टैलेंट और विश्वास साफ़ झलकता है। आपको सलाम है। आप एक जीनियस हो।
हालाँकि सभी एक्टर्स ने अपने रोल्स में शानदार काम किया, लेकिन रणवीर सिंह इस फिल्म के बाद आपने एक अलग ही लेवल हासिल कर लिया है। आपकी परफॉर्मेंस बेहद शानदार और ब्रिलियंट थी। बिल्कुल WOW"
अनुष्का शर्मा ने धुरंधर-2 की काफी तारीफ
विराट कोहली (Virat Kohli) ने पूरी फिल्म पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ देखी. अनुष्का ने भी धुरंधर-2 की काफी तारीफ की. उन्होंने भी पति कोहली की तरह ही स्टोरी शेयर की है. जिसमें उन्होंने आदित्य धर और रणवीर सिंह की मेहनत की सराहना की है. अनुष्का ने लिखा,
जबकि, अनुष्का ने रणवीर के लिए कहा, "आपने ऐसा किरदार निभाया जो जिंदगी में एक बार ही आता है, और आपने उसे बिल्कुल परफेक्ट और दमदार तरीके से निभाया"
IPL 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन

वहीं, विराट कोहली (Virat Kohli) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी शानदार फॉर्म में हैं. अब तक उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए 2 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 97.00 की औसत और 173.21 के स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए हैं.
इस दौरान उन्होंने एक फिफ्टी भी जड़ी. जबकि, कोहली के बल्ले से 7 चौके और 6 छक्के निकले. अब वह 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे.
Kevin Pietersen का बड़ा खुलासा—‘IPL ने मेरा करियर बर्बाद किया’, जानें क्यों बोले ऐसा?
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर