IPL के बाद विराट कोहली की टेस्ट में वापसी! दिग्गज के बयान ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

Published - 29 Mar 2026, 05:39 PM | Updated - 29 Mar 2026, 05:40 PM

Virat Kohli

Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली थी। कोहली की इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के उड़ाए थे।

कोहली ने अपना आखिरी टी20 मैच पिछले साल आईपीएल 2025 का फाइनल खेला था, जबकि नए सीजन में किंग कोहली ने विराट शुरुआत की है। पहले मैच के बाद ही भारत के पूर्व दिग्गज ने एक बड़ा बयान देकर प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी दी। दिग्गज ने कहा कि आईपीएल के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) टेस्ट में वापसी कर सकते हैं।

5-6 साल तक खेल सकते हैं क्रिकेट

कोहली ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह 28 मार्च को आईपीएल में खेलने उतरे थे, जहां पहले ही मैच में नाबाद 69 रन की पारी खेलकर अपना शानदार फॉर्म साबित कर दिया। कोहली ने इस मैच में कई शानदार शॉट्स खेले, जिसमें स्ट्रेट सिक्स भी शामिल था।

जबकि इसके बाद भारत के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज अंबाती रायडू ने विराट कोहली (Virat Kohli) से टेस्ट संन्यास वापस लेने और पांच से छह साल तक खेलने का आग्रह किया है।

मुझे लगता है कि आईपीएल 2026 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी है। हमने जो देखा है वह तो बस एक झलक है। फिटनेस उनके लिए फिलहाल कोई समस्या नहीं रही। मुझे लगता है कि उन्हें कभी अपनी शारीरिक फिटनेस, गेंद पर देर से पहुंचने या फिर फील्डिंग में धीमे पड़ने जैसी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उनको टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए-रायडू

आईपीएल 2026 के पहले मैच की समाप्ति के बाद ईएसपीएनक्रिकइंफो के टाइम आउट शो पर कहा “मुझे लगता है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए। उम्मीद है, कप्तान के तौर पर। कम से कम मैंने तो भारतीय क्रिकेट में उन्हें सर्वश्रेष्ठ लाल गेंद के कप्तान के रूप में देखा है। जिस तरह से वह (Virat Kohli) बल्लेबाजी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा नुकसान है।

‘’एकमात्र चीज जो उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर सकती है, वह उनकी मानसिक स्थिति है। मुझे नहीं लगता कि उनका करियर खत्म होने वाला है। मुझे अभी भी उनमें पांच से छह साल का बेहतरीन खेल नजर आता है।”

मोस्ट पावरफुल इंडियन लिस्ट में जय शाह-गंभीर-कोहली-बुमराह को मिला स्थान, जानें किस दिग्गज को मिली कौन सी रैंक

मई 2025 में लिया था Virat Kohli ने संन्यास

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 12 मई 2025 को इंस्टाग्राम के जरिए टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। कोहली ने लिखा था ‘’इस फॉर्मेट से विदा लेना आसान नहीं है। मैंने अपना सब कुछ इसमें लगा दिया और इसने अपना सबकुछ मुझे दे दिया।’’

हालांकि, टेस्ट संन्यास के बाद कई बार टेस्ट क्रिकेट में कोहली के वापस आने की मांग उठती रही है। लेकिन अब शायद ही कोहली (Virat Kohli) टेस्ट क्रिकेट में वापसी करे। इस दिग्गज ने 3-5 जनवरी 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। वहीं, कोहली से पांच दिन पहले रोहित शर्मा ने भी टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था।

IPL 2026 के 10 कप्तान हुए चोटिल, तो फिर जानें कौन उनका बैकअप ऑप्शन! नोट कर ले सभी टीम के उपकप्तान का नाम

Tagged:

Virat Kohli RCB Ambati Rayudu IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

123 मैच।

30 शतक।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com