विराट कोहली ने चुने दुनिया के 2 ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स, रोहित-सचिन का नहीं लिया नाम

Published - 16 Mar 2026, 10:30 AM | Updated - 16 Mar 2026, 10:33 AM

Virat Kohli

Virat Kohli: आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च से होने वाली है. 19वें सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. इसी बीच नए सीजन की शुरूआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने विराट कोहली से कुछ सवाल पूछे. जिसका जवाब किंग कोहली ने बिना हिचकिचाए दिया.

लेकिन खास बात यह है कि जब विराट कोहली (Virat Kohli) से टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं लिया.

Virat Kohli ने किसे बताया बेस्ट टी20 बल्लेबाज?

Virat Kohli

दरअसल, एक मजेदार खेल में विराट कोहली (Virat Kohli) से टी20 क्रिकेट का बेस्ट ओपनर का नाम पूछा गया. इस दौरान उनके आगे विकल्प के तौर पर एडम गिलक्रिस्ट, सुनील नारायण, ट्रेविस हेड, वीरेंद्र सहवाग, क्विंटन डी कॉक, शेन वॉटसन, शिखर धवन, फाफ डु प्लेसिस, ब्रेंडन मैकुलम, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और क्रिस गेल का नाम रखा गया. लेकिन उन्होंने सब को पीछे छोड़ते हुए क्रिस गेल को टी20 का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज बताया.

शानदार रहा है क्रिस गेल का प्रर्दशन

अगर फैक्ट के साथ देखें तो विराट कोहली ने क्रिस गेल का चुनाव उनके करियर को देखते हुए किया है. टी20 में गेल के जैसा दूसरा बल्लेबाज होना मुश्किल है. वह 20 ओवर फॉर्मेट में में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं.

उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 2005 से 2022 के बीच कुल 463 मुकाबले खेले है. इस दौरान उन्होंने 455 पारियों में 36.22 की औसत से 14562 रन बनाए है. इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 88 अर्धशतक निकले.

रिपोर्ट में खुलासा: MS Dhoni का CSK के साथ आखिरी सीजन! माही ने मालिकों को दे दी जानकारी

विराट कोहली का आईपीएल करियर

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने आईपीएल करियर में अबतक 267 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 259 पारियों में 40 बार नाबाद रहते हुए 39.55 के औसत और 132 के स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए हैं. अब वह आईपीएल इतिहास में 9 हजार रन बनाने से सिर्फ 339 रन दूर हैं. इस सीजन के साथ विराट कोहली लंबे अंतराल के बाद क्रिकेट के मैदान पर दिखाई देंगे.

वहीं, भारत के लिए विराट कोहली ने अब तक 125 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 48.7 की औसत और 137.0 के स्ट्राइक रेट के साथ 4188 रन बनाए हैं. जबकि, वनडे में 311 मैचों में 14797 रन कूटे हैं. टेस्ट में 123 मुकाबलों में 9230 रन जोड़े हैं.

यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसा था ये RCB क्रिकेटर, गर्लफ्रेंड ने फिर भी नहीं की परवाह, गुपचुप रचाई शादी

Tagged:

Virat Kohli chris gayle IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

28 मार्च को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com