Virat Kohli Injury Update: MI के खिलाफ मैच में चोटिल, जानें कितने मैच रहेंगे बाहर
Published - 13 Apr 2026, 11:10 AM | Updated - 13 Apr 2026, 11:23 AM
Table of Contents
Virat Kohli: आईपीएल 2026 में 13 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडिंयस के बीच मैच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली ने 38 गेंदों में फिफ्टी जड़ी. हालांकि, वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में फैंस उस वक्त चिंतित नजर आए जब कोहली फील्डिंग करने नहीं आए. टखने की समस्या के कारण वह डगआउट में ही बैठे रहे.
अब सभी के मन में एक सवाल है कि किंग कोहली (Virat Kohli) अगले मैच में खेलेंगे या नहीं. वहीं, रजत पाटीदार ने विराट कोहली की चोट पर अपडेट दिया है.
Virat Kohli की चोट पर रजत पाटीदार का बयान
GOOD NEWS FOR RCB.♥️
— Cricket Central (@CricketCentrl) April 12, 2026
Rajat Patidar said 🗣️,
"I feel Virat Kohli is okay." pic.twitter.com/CejFz2PvUu
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान न रजत पाटीदार ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में विराट कोहली (Virat Kohli) की हेल्थ पर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि कोहली की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. हालांकि, उन्हें कितनी चोट आई है इसका पता नहीं है. लेकिन RCB मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है. इसलिए उन्हें मैच से बाहर रखा गया था.
पाटीदार ने बताया कि. मुझे अभी पूरी तरह नहीं पता लेकिन मुझे लगता है कि वो ठीक हैं.’ कप्तान के बयान से साफ जाहिर है कि कोहली की चोट सीरियस नहीं है. वह अगले मैच में RCB के लिए उपलब्ध रहेंगे.
कितने मैच से बाहर रहेंगे विराट कोहली?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली (Virat Kohli) को मामूली चोट लगी है. वह ज्यादा सीरियस कंडीशन में नहीं है, इसलिए शायद उन्हें मैच मिस ना करना पड़े। अब अगला मैच RCB का 15 अप्रैल को LSG के खिलाफ है.
उम्मीद जताई जा रही है कि कोहली इस मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, आरसीबी की ओर से कोहली की चोट पर कोई अधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है.
विराट कोहली का IPL 2026 में प्रदर्शन
37 साल के विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 38 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन का अर्धशतक जड़ा.
उनकी इस पारी में 5 चौकों के अलावा एक छक्का भी निकला. इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 131.58 रहा. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने नाबाद 69 (38 गेंद) की इनिंग खेली.
Ullu सीरीज की फेमस एक्ट्रेस ने Yuzvendra Chahal पर लगाए गंभीर आरोप, सबूत के साथ स्क्रीनशॉट किए वायरल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर