विराट कोहली ने तैयार किया अपना रिप्लेसमेंट, वनडे में ले सकता है जगह, 83 की औसत से रन बनाने की काबिलियत
Published - 29 Dec 2025, 05:38 PM | Updated - 29 Dec 2025, 05:39 PM
Table of Contents
Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है। कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद पहले टी20 इंटरनेशन को अलविदा कहा और 12 मई को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके विश्व क्रिकेट को चौंका दिया था।
हालांकि, कोहली अभी भी वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं और लगातार रन बना रहे हैं, लेकिन कोहली (Virat Kohli) ने अब खुद का रिप्लेसमेंट तैयार कर दिया है जो कि वनडे में उनकी जगह ले सकता है। ये खिलाड़ी घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट में 83 की औसत से रन बना रहा है, इस खिलाड़ी के आंकड़े देख कोहली भी हैरान रह जाएंगे।
ये खिलाड़ी कर सकता है Virat Kohli को रिप्लेस
विराट कोहली ने जब से टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया है तब से भारत उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है। कोहली (Virat Kohli) के संन्यास के बाद टीम इंडिया टी20 में नंबर तीन पर तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव समेत कई खिलाड़ियों को आजमा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई भी खिलाड़ी उस नंबर पर कब्जा नहीं कर पाया है।
लेकिन वनडे प्रारूप में विराट कोहली को कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल रिप्लेस कर सकते हैं। देवदत्त का घरेलू फॉर्म काफी शानदार चल रहा है और यही कारण है कि उन्हें कोहली (Virat Kohli) के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखे जा रहा है।
लिस्ट ए क्रिकेट में 83 की औसत
25 वर्षींय बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने कर्नाटक के लिए 26 सितंबर 2019 को लिस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से अब तक वह 35 मैचों की 34 पारियों में 83.64 की शानदार औसत और 92.35 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2342 रन बना चुके हैं।
पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में पहले झारखंड के खिलाफ 147 रन की शानदार पारी खेली थी तो दूसरे मैच में उन्होंने केरल के खिलाफ 124 रन बनाए थे। वहीं, 29 तारीख को खेले मैच में उनके बल्ले से 12 गेंदों पर तेज तर्रार 22 रन की पारी निकली थी। यही कारण है कि देवदत्त पडिक्कल को विराट कोहली (Virat Kohli) के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।
इस भारतीय खिलाड़ी का वनडे रिकॉर्ड कोहली से भी खतरनाक, 34 पारियों में जड़ चुका 11 शतक 12 फिफ्टी
आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हैं पडिक्कल
कर्नाटक के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए अभी तक 2 टेस्ट और 2 टी20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन यहां पर उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। लेकिन उनके वर्तमान प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई उन्हें और मौके दे सकती है। बता दें कि, पडिक्कल आईपीएल में विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं।
उन्होंने 2020 और 2021 का सीजन आरसीबी के लिए खेला था, लेकिन अगले दो साल तक वह राजस्थान रॉयल्स के खेमे का हिस्सा रहे और 2024 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए। मगर 2025 में उनपर बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर भरोसा जताया और इस बार उन्होंने 10 मैचों में 150.60 के स्ट्राइक रेट से 247 रन ठोक दिए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल था।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर