विराट कोहली ने चुना दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिल्डर, जडेजा-कैफ नहीं बल्कि इस खिलाड़ी का लिया नाम

Published - 26 Feb 2026, 07:21 PM | Updated - 27 Feb 2026, 01:01 PM

Virat Kohli

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर को लेकर अपनी पसंद जाहिर की। जब उनसे अलग-अलग महान खिलाड़ियों के बीच तुलना करने को कहा गया तो उन्होंने बेझिझक अपना फैसला सुनाया।

दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने भारत के स्टार फील्डर्स रविंद्र जडेजा या मोहम्मद कैफ की बजाय एक विदेशी दिग्गज को सबसे महान फील्डर बताया। कोहली के जवाब ने क्रिकेट फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है।

युवराज से जोंटी तक की तुलना

कोहली (Virat Kohli) से सबसे पहले युवराज सिंह और सुरेश रैना के बीच चयन करने को कहा गया, जहां उन्होंने युवराज को बेहतर फील्डर माना। इसके बाद युवराज और मोहम्मद कैफ के बीच भी उन्होंने युवराज को ही चुना। युवराज सिंह और एंड्रयू साइमंड्स की तुलना में भी कोहली का जवाब युवराज के पक्ष में रहा।

लेकिन जब मुकाबला युवराज सिंह और जोंटी रोड्स के बीच आया, तो कोहली ने बिना झिझक जोंटी रोड्स का नाम लिया। यही वह पल था जहां चर्चा ने नया मोड़ लिया, क्योंकि जोंटी को लंबे समय से आधुनिक फील्डिंग का प्रतीक माना जाता है।

Virat Kohli ने जोंटी रोड्स को बताया सबसे महान

तुलना का सिलसिला आगे बढ़ा और जोंटी रोड्स का सामना एबी डी विल्लियर्स से कराया गया, फिर ग्लेन फिलिप्स और बाद में रविंद्र जडेजा से भी तुलना हुई। हर बार कोहली ने जोंटी रोड्स को ही चुना।

यहां तक कि जब सवाल जोंटी रोड्स और खुद विराट कोहली के बीच आया, तब भी कोहली (Virat Kohli) ने ईमानदारी से जोंटी का नाम लिया। इससे साफ हो गया कि उनकी नजर में जोंटी रोड्स फील्डिंग के मामले में सबसे ऊपर हैं।

क्यों खास हैं जोंटी रोड्स ?

जोंटी रोड्स को दुनिया का सबसे बेहतरीन फील्डर यूं ही नहीं कहा जाता। 1992 वर्ल्ड कप में ब्रिस्बेन में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने जो रन आउट किया, वह आज भी क्रिकेट इतिहास के सबसे मशहूर पलों में शामिल है। शानदार डाइव लगाते हुए उन्होंने स्टंप्स को उखाड़ा था और इंज़माम-उल-हक़ को रन आउट कर दिया। उस एक पल ने मैच का रुख बदल दिया और फील्डिंग की अहमियत दुनिया को दिखा दी।

सिर्फ यही नहीं, एक मुकाबले में वह बतौर सब्स्टीट्यूट फील्डर मैदान पर उतरे और अपनी जबरदस्त फुर्ती, कैच और रन सेविंग प्रयासों से सभी को प्रभावित कर दिया। उनके प्रदर्शन का असर इतना बड़ा था कि उन्हें मैन ऑफ द मैच का सम्मान भी मिला, जो किसी सब्स्टीट्यूट फील्डर के लिए बेहद दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है। इन यादगार पलों ने जोंटी रोड्स को फील्डिंग का प्रतीक बना दिया, और आज भी उनकी मिसाल दी जाती है।

ये भी पढ़े : अभिषेक शर्मा vs यशस्वी जायसवाल: टी20 में कौन सा बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ? जानें कौन करता था टीम इंडिया में जगह डिजर्व

Tagged:

Virat Kohli RCB yuvraj singh JONTY RHODES
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com