कोहली ने तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का सबसे ख़ास रिकॉर्ड, अब इस मामले में रह गए सिर्फ रिकी पोंटिंग से पीछे

Published - 14 Jan 2026, 05:45 PM

Virat Kohli

Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 29 गेंदों पर सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का खास रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

हालांकि, कोहली इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए, लेकिन औसत के मामले में कोहली ने उन्हें भी पछाड़कर रखा हुआ है। चलिए आपको बताते हैं कोहली ने राजकोट में क्या कीर्तिमान स्थापित किया है।

कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) बल्ले से सिर्फ 23 रन ही बना सके, लेकिन इसके बावजूद किंग कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम अंकित कर लिया।

अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने कीवियों के खिलाफ 42 मैचों में 46.05 की औसत से 1750 रन बनाए थे। लेकिन अब रन मशीन कोहली इस आंकड़े में भी सचिन से आगे निकल गए हैं।

Virat Kohli ने 35 मैचों में छोड़ा पीछे

राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने पहली गेंद पर ही चौका लगाकर मास्टर-ब्लास्टर को इस रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया है। पहली गेंद पर चौंका लगाते ही विराट कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली ने ये खास उपलब्धि केवल 35 मैचों में हासिल की है, जबकि उनका बल्लेबाजी औसत इस दौरान 56 से ऊपर रहा है। वहीं, रिंकी पोंटिंग इस मामले में सबसे आगे हैं। उन्होंने कीवियों के विरुद्ध 51 मैचों में 1971 रन बनाए हैं। लेकिन उनका बल्लेबाजी औसत केवल 45.83 का है।

भारत बनाम पाकिस्तान: किसका रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप में बेहतर, जानें किसने जीते इस टूर्नामेंट में अधिक मैच और ट्रॉफी

नंबर वन बने किंग कोहली

विराट कोहली ने आज (14 जनवरी) ही के दिन आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। कोहली 1736 दिन वनडे रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे हैं। आखिरी बार वह साल 2021 में इस मुकाम तक पहुंच सके थे, लेकिन इसके बाद से कोहली का फॉर्म गिरा और इसका नुकसान उन्हें रैंकिंग में भी होता रहा।

हालांकि, कोहली के शानदार फॉर्म ने उन्हें एक बार फिर वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है। बता दें कि, विराट कोहली (Virat Kohli) ने रोहित शर्मा को पछाड़कर ये स्थान हासिल किया है। अब रोहित तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान: किसका रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप में बेहतर, जानें किसने जीते इस टूर्नामेंट में अधिक मैच और ट्रॉफी

Tagged:

Virat Kohli IND vs NZ INDIA VS NEW ZEALAND Niranjan Shah Stadium Rajkot
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

93 रन।

1750 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com