PSL के बल्लेबाज का रिकॉर्ड, कोहली ने IPL में तोड़ा, स्थापित किया ऐसा महारिकॉर्ड, जो आज तक नहीं बना
Published - 29 Mar 2026, 02:53 PM | Updated - 29 Mar 2026, 03:01 PM
Table of Contents
Virat Kohli: IPL 2026 का आगाज RCB की जीत से हुआ, जिसमें सबसे बड़ी भूमिका विराट कोहली की रही. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिलाई. लेकिन ओपनिंग मुकाबले में किंग कोहली (Virat Kohli) ने खेलते हुए एक खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. जो फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहा है.
हालांकि, यह रिकॉर्ड उस खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए बनाया था. चलिए तो आगे जानते हैं कौन है PSL में खेलने वाला यह प्लेयर, जिसका कोहली ने रिकॉर्ड खत्म किया.
Virat Kohli ने PSL में खेलने वाले प्लेयर का तोड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने जिस खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है वो डेविड वॉर्नर है. जिनके नाम IPL में रन चेज करने के मामले में सबसे ज्यादा प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था. लेकिन अब कोहली ने वॉर्नर को मात दे दी है. उन्होंने 126वीं पारी में 42 फिफ्टी प्लस स्कोर कर नया इतिहास रच दिया है. हालांकि, डेविड वॉर्नर ने 79 इनिंग में 41 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे.
कोहली (Virat Kohli) ने सिर्फ RCB और SRH के बीच खेले IPL 2026 के ओपनिंग मैच में वॉर्नर का रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा है बल्कि IPL की 6 टीमों के खिलाफ नंबर 1 बैटसमैन भी बन गए हैं. उन्हें यह टैग IPL की 6 टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने पर मिला है.
SRH के खिलाफ कोहली का चल्ला बल्ला
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में विराट कोहली हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा 874 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने IPL 22026 के पहले मुकाबले में SRH के खिलाफ 38 गेंदों का सामना करते हुए 181.57 के स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के भी निकले. कोहली (Virat Kohli) ने अब इस मामले में संजू सैमसन के 867 रनों की महा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है.
DC, CSK, GT और RR में किंग का खौफ
SRH के साथ पंजाब के खिलाफ विराट कोहली 1159 रन बनाने के साथ आगे हैं. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 1146 रन ठोके हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स के आगे विराट कोहली (Virat Kohli) IPL के सबसे ज्यादा रन कूटने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने DC के खिलाफ अब तक 1130 रन बनाए हैं.
IPL की इस समय की सबसे चर्चित टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी कोहली का बल्ला खूब बोलता है. उन्होंने RR के खिलाफ 896 रन बनाए हैं. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के अगेस्ट विराट कोहली 351 रन जोड़े हैं.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर