वडोदरा में विराट कोहली के बल्ले ने मचाई तबाही, कीवी गेंदबाजों की धुनाई कर खेली तूफ़ानी पारी, इतनी गेंदों में बना डाली 93 रन
Published - 12 Jan 2026, 10:58 AM | Updated - 12 Jan 2026, 11:04 AM
Table of Contents
Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का प्रथम मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया था। मैच में कीवियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 300 रन लगाए थे। 301 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन तेजी से रन बिल्कुल नहीं आ रहे थे, जिसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने मोर्चा संभाला और 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 93 रन ठोक दिए।
हालांकि, एक समय रोहित शर्मा का विकेट गिरने और कप्तान शुभमन गिल की स्लो पारी ने दबाव बढ़ा दिया था, लेकिन किंग कोहली ने 93 रन की पारी खेलकर बता दिया कि आखिर उन्हें चेज मास्टर क्यों कहा जाता है।
चेज मास्टर की शानदार पारी

न्यूजीलैंड के द्वारा दिए गए 301 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी टीम इंडिया का पहला विकेट केवल 39 रन के स्कोर पर गिर गया था। यहां से कीवियों की वापसी नजर आ रही थी, क्योंकि शुभमन गिल बल्ले से बिल्कुल टच में नहीं लग रहे थे। यहां से कोहली ने मोर्चा संभाला और कीवी गेंदबाजों की धुनाई करनी शुरू कर दी।
शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली इस मैच में भी अपने चिर परिचित अंदाज में खेलते नजर आए और केवल 44 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। हालांकि, चेज मास्टर का बल्ला यहां भी नहीं रूका। अर्धशतक पूरा करने के बाद वह तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिननर्वस नाइंटीज का शिकार बनकर वह सिर्फ 93 रन पर आउट हो गए।
85वें शतक से चूके Virat Kohli
विराट कोहली (Virat Kohli) के पास वडोदरा वनडे में इंटरनेशनल करियर का 85वां शतक बनाने का शानदार मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। कोहली जब 90 गेंदों पर 93 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे, उस समय उन्होंने काइल जैमीसन के ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने आगे बढ़कर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन कोहली शॉट खेलते समय पर्याप्त जगह नहीं बना सके और वहां पर खड़े ब्रेसवेल को आसान कैच थमा बैठे।
कोहली के आउट होने से पूरे मैदान में सन्नाटा पसर गया, तो फैंस के चेहरों पर मायूसी छा गई। कीवियों के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली (Virat Kohli) ने कुल 91 गेंदों पर 93 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी पारी में 8 चौके और एक छक्का शामिल था, जबकि उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 102.19 का था।
कौन हैं Aditya Ashok ? जो टीम इंडिया के लिए बना विभीषण, भारत का होकर न्यूजीलैंड से खेल रहा ODI सीरीज
भारत ने जीता पहला वनडे
शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की। मैच में कप्तान गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए कीवियों ने निर्धारित 50 ओवर में 300 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे।
301 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने विराट कोहली (Virat Kohli) के 93, श्रेयस अय्यर के 49, हर्षित राणा के तेज तर्रार 29 और केएल राहुल के बल्ले से निकली नाबाद 29 की पारी की बदौलत ये मैच 4 विकेट से जीत लिया। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की पारी खेली थी, मगर पर 71 गेंदों पर आई थी। उनका स्ट्राइक रेट इस मैच में 78.87 था।
शुभमन गिल बनाम यशस्वी जायसवाल: दोनों में से कौन हैं बेहतर ODI ओपनर? इन आंकड़ों से सबकुछ साफ़
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर