कुलदीप यादव की शादी में शामिल होंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा, इस तारीख को बज रही शहनाई

Published - 13 Mar 2026, 11:51 AM | Updated - 13 Mar 2026, 11:56 AM

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav: भारतीय टीम के 'चाइनामैन' कुलदीप यादव जल्द ही शादी करने वाले हैं. वह अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड वंशिका संग जल्द ही सात फेरे लेंगे. हाल ही में कुलदीप टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद घर लौटे हैं. ऐसे में उनके लिए यह दोगुनी खुशी का मौका है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय स्पिनर की शादी में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल होने वाले हैं. चलिए तो आगे जानते हैं कि कुलदीप (Kuldeep Yadav) किस दिन अपनी मंगेतर संग फेरे लेंगे?

इस दिन होगी Kuldeep Yadav और वंशिका की शादी?

 Kuldeep Yadav

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) उत्तराखंड की हसीन वादियों में अपने नए सफर की शुरूआत करने वाले हैं. उन्होंने अपनी खूबसूरत मंगेतर के साथ मसूरी जैसे जगह को वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए चुना है. कुलदीप और वंशिका की शादी की रस्में 13 मार्च से शुरू होगी.

इस दिन हल्दी, हाथ और मंगल स्नान जैसी पारंपरिक रस्में पूरी की जाएगी. जबकि 14 मार्च को कपल शादी के बंधन में बंधेगा. इसके बाद 17 मार्च को Kuldeep Singh और वंशिका की शादी का रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.

रोहित और विराट होंगे शादी में शामिल

कुलदीप (Kuldeep Yadav) और वंशिका की शादी में क्रिकेट जगत के कई सितारों के शामिल होने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह इस भव्य समारोह में शामिल हो सकते हैं.

होटल प्रबंधन ने पुष्टि की वीआईपी गेस्ट के लिए 80 कमरों की बुकिंग की गई है. जबकि सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए भी इंतजाम किए गए हैं.

इस हाईप्रोफाइल शादी में कुलदीप के करीबी मित्र और परिवार के खास सदस्य हिस्सा बनेंगे. कुल 200 मेहमानों के शामिल होने की रिपोर्ट है. जिनमें क्रिकेटर, बड़े उद्योगपति और बॉलीवुड सितारे तक शामिल हैं.

4 जून को हुई थी वंशिका-कुलदीप की सगाई

बता दें कि कुलदीप और वंशिका की सगाई 4 जून, 2025 को लखनऊ में हुई थी. हालांकि, इस निजी समारोह का हिस्सा भारतीय फिनिशर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ शामिल हुए थे. दोनों की शादी नवंबर 2025 में होनी थी.

लेकिन वर्ल्ड कप 2026 में सेलेक्शन होने के बाद कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने शादी की डेट को आगे बढ़ा दिया था. लिहाजा, अब कपल की धूमधाम से परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेगा.

कौन हैं कुलदीप की होने वाली दुल्हनिया?

कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी का पूरा नाम वंशिका चड्ढा है. उनके पिता का नाम योगेंद्र सिंह चड्ढा है, जो कि एलआईसी में काम करते है. वहीं, उनका पूरा परिवार कानपुर से है. वंशिका और कुलदीप बचपन के दोस्त है. वंशिका ने अपनी साल 2017 में सेंट मैरी से 12वीं पास की थी. इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई और नौकरी करने लगी. फिलहाल, वंशिका ऑस्ट्रेलिया में ही रहकर जॉब कर रही हैं.

'उससे खतरनाक कोई नहीं...' माइकल वॉन ने चुना ऑल टाइम बेस्ट गेंदबाज, अकरम-एंडरसन को नहीं इसे बताया सर्वश्रेष्ठ

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

4 जून को

14 मार्च को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com