VIDEO: टीम इंडिया ने पाक खिलाड़ियों से नहीं मिलाए हाथ, दूसरी तरफ वसीम अकरम के गले मिले रोहित शर्मा

Published - 16 Feb 2026, 02:22 PM | Updated - 17 Feb 2026, 01:01 PM

Rohit Sharma 1

Rohit Sharma: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए ब्लॉकबस्टर मुकाबले में एक बार फिर भारतीय टीम की ओर से नो हैंडशेक पॉलिसी देखने को मिली। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के साथ हाथ नहीं मिला था, जबकि भारत ने 61 रन से मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक परंपरा से दूरी बनाए रखी।

लेकिन सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम को गले लगाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma ने अकरम को लगाया गले

जहां एक तरफ भारतीय टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ दूरी बनाए हुए हैं तो दूसरी ओर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर वसीम अकरम को गले लगाया और फिर गर्मजोशी के साथ वह उनके साथ हाथ मिलाते नजर आए।

सोशल मीडिया पर रोहित-अकरम का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और भारतीय प्रशंसक रोहित की इस हरकत से काफी नाखुश नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही इस वीडियो पर फैंस मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ब्रांड एम्बेसडर हैं रोहित शर्मा

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है और उन्हें भारत-पाकिस्तान मैच के लिए बतौर ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर बुलाया गया है। इस दौरान भारत-पाकिस्तान मैच शुरू होने से पहले रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर अंदर जाते नजर आते हैं, जिसमें उनके साथ पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और आईसीसी सीईओ संजोग गुप्ता भी होते हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वहां पर ट्रॉफी रखकर वापस लौटते हैं और उनके साथ वसीम अकरम भी बाहर जाते नजर आते हैं, लेकिन तभी दोनों एक दूसरे को गले और हाथ मिलाते नजर आते हैं। बता दें कि, वायरल वीडियो में ये नजर नहीं आ रहा है कि गले लगाने की पहल किसने की थी। जबकि रोहित शर्मा यहां पर एक भारतीय खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि आईसीसी के ब्रांड एम्बेसडर के लिहाज से गए थे।

भारत का सेमीफाइनल मुकाबला तय! ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका नहीं, इस टीम से होगी टक्कर

मिस्बाह के साथ दिखे हरभजन सिंह

हालांकि, भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक भी भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान एक साथ कमेंट्री करते नजर आए थे। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हरभजन सिंह और मिस्बाह-उल-हक टी20 विश्व कप 2026 के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते दिखे थे। जबकि मैच समाप्त होने के बाद भी ये दोनों मैदान पर मैच को लेकर चर्चा करते दिखे थे। बता दें कि, सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

इस समीकरण के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होगी पाकिस्तान, पड़ोसियों को अब सीधे पकड़नी पड़ेगी कराची की फ्लाइट

Tagged:

Rohit Sharma Wasim Akram india vs pakistan T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

रोहित शर्मा की कप्तानी में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com