VIDEO: KKR के खिलाफ मुकुल चौधरी की मैच विनिंग पारी से खुश संजीव गोयंका, गले लगाकर हुए इमोशनल
Published - 10 Apr 2026, 11:10 AM | Updated - 10 Apr 2026, 11:18 AM
ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में एक नया सितारा चमका। लखनऊ के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी (Mukul Chaudhary) ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से न केवल मैच का पासा पलटा,
बल्कि टीम के मालिक संजीव गोयनका का दिल भी जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गोयनका जीत के हीरो मुकुल चौधरी को गले लगाते और प्यार जताते नजर आ रहे हैं।
संजीव गोयनका का छलका प्यार

मैच के बाद का नजारा देखने लायक था। जैसे ही लखनऊ ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की, टीम के मालिक संजीव गोयनका मैदान पर उतरे और सीधे मुकुल चौधरी के पास पहुंचे।
गोयनका ने बेहद भावुक होकर इस युवा खिलाड़ी को गले लगा लिया और काफी देर तक पीठ थपथपाते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने पिता की तरह मुकुल चौधरी (Mukul Chaudhary) के गालों को थपथपाकर उन्हें शाबाशी दी।
यह दृश्य देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए, क्योंकि पिछले कुछ समय से गोयनका अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर काफी गंभीर नजर आते थे, लेकिन इस बार उनकी आंखों में खुशी और गर्व साफ झलक रहा था।
IPL 2026 में फ्लॉप पड़े ये 3 खिलाड़ी, अगले सीजन नहीं मिलेगा कोई खरीदार, अब होंगे अनसोल्ड
Mukul Chaudhary ने खेला 54 रनों की मैच विनिंग पारी
जब मुकुल चौधरी (Mukul Chaudhary) बल्लेबाजी करने आए थे, तब लखनऊ की टीम काफी मुश्किल स्थिति में थी। लक्ष्य 182 रनों का था और टीम ने 128 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे।
यहाँ से जीत नामुमकिन लग रही थी, लेकिन 21 वर्षीय मुकुल चौधरी (Mukul Chaudhary) ने हार नहीं मानी। उन्होंने मात्र 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर कोहराम मचा दिया।
इस पारी के दौरान उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के और 2 चौके लगाए। मुकुल चौधरी (Mukul Chaudhary) का स्ट्राइक रेट 200 का रहा, जिसने केकेआर के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। विशेष रूप से अंतिम ओवर में वैभव अरोड़ा के खिलाफ दो छक्के लगाकर उन्होंने जीत सुनिश्चित कर दी।
मचा हड़कंप! IPL टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, बुरे फंसे इस स्टेडियम के अधिकारी
लखनऊ ने केकेआर को तीन विकेट से हराया
कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 181/4 का स्कोर खड़ा किया था। अजिंक्य रहाणे ने 41 और अंगकृष रघुवंशी के 45 रन ने टीम को अच्छी शुरुआत दी थी।
जवाब में उतरी लखनऊ की टीम एक समय संकट में थी। आयुष बदोनी ने 54 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद सारा दारोमदार मुकुल चौधरी (Mukul Chaudhary) पर आ गया था।
उन्होंने आवेश खान के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए रिकॉर्ड 54 रनों की नाबाद साझेदारी की और अपनी टीम को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।
आईपीएल सीजन 19 में ये लगातार दूसरा मैच रहा जिसमें आखिरी ओवर तक रोमांच चला। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भी ऐसा मुकाबला देखने को मिला था जिसमें गुजरात डेविड मिलर की गलती से हारी हुई बाजी जीत गई।
केकेआर की लगातार तीसरी हार
इस हार के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह आईपीएल 2026 सीजन में केकेआर की लगातार तीसरी हार है। शानदार शुरुआत और मजबूत स्कोर बनाने के बावजूद कोलकाता के गेंदबाज डेथ ओवरों में मुकुल चौधरी (Mukul Chaudhary) के तूफान को रोकने में नाकाम रहे।
कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी मैच के बाद माना कि अंतिम ओवरों में वे योजना को सही तरीके से लागू नहीं कर सके। वहीं, इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और उन्हें अपना नया मैच-फिनिशर मिल गया है।
Tagged:
kkr vs lsg Sanjiv Goenka IPL 2026 Mukul Chaudharyऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर