Video: LSG vs DC के ओपनिंग मैच में Rishabh Pant की किस्मत ने दिया धोखा, 7 रन बनाकर हुए आउट, देखें वीडियो
Published - 01 Apr 2026, 08:36 PM | Updated - 01 Apr 2026, 08:37 PM
Table of Contents
Rishabh Pant: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ की ओपनिंग जोड़ी में एक बदलाव देखने को मिला।
मिचेल मार्श के साथ एडन मार्करम नहीं, बल्कि कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बल्लेबाजी के लिए उतरे, जहां पर पिछले साल उन्होंने आरसीबी के खिलाफ शानदार शतक ठोका था। लेकिन आईपीएल 2026 में ओपनिंग गेम खेल रहे पंत दुर्भाग्यशाली रहे और सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हो गए।
हालांकि, पंत इस मैच में अपनी गलती से आउट नहीं हुए, बल्कि मिचेल मार्श की गलती का शिकार बने। अब उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग पंत को अभागा बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि इसमें पंत की गलती है।
Rishabh Pant को रास नहीं आई ओपनिंग
आईपीएल 2026 के सीजन की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बतौर सलामी बल्लेबाज की थी, लेकिन इस मैच में उनको ओपनिंग बिल्कुल भी रास नहीं आई। पारी का तीसरा ओवर डालने आए दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने स्ट्राइकर मिचेल मार्श को ओवर की अंतिम गेंद डाली, जिसपर मार्श ने ड्राइव शॉट खेला जो कि सीधे पिच पर गया।
🚨PIYUSH CHAWLA QUESTIONS LSG MANGMENT ON PANT OPENING🚨
— Sam (@Cricsam01) April 1, 2026
He said🎙️- Rishabh Pant opening ahead of Markram raised questions, as Markram was in top form with ~590 runs, ~50 avg & 150+ Sr. Breaking a strong opening pair was seen as a surprising(JioHotstar) pic.twitter.com/FCemInnZMw
यह शॉट इतना सीधा था कि मुकेश ने गेंद को हाथ छूकर लिया और गेंद सीधा स्टंप्स से जा टकराई। जबकि इस दौरान पंत क्रीज से बाहर थे, जिसके चलते दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर उनको पवेलियन लौटना पड़ा। आउट होने के बाद पंत के चेहरे पर निराशा साफ तौर पर देखी जा सकती थी।
9 गेंदों पर पंत ने बनाए 7 रन
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कुल 9 गेंदों का सामना किया था, जिसपर उन्होंने 7 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला था, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 77.77 का था।
उम्मीद थी कि कप्तान पंत नए किरदार में लखनऊ को एक शानदार शुरुआत दिलाएंगे, लेकिन उनका निजी स्कोर सात से अधिक नहीं बढ़ सका। बता दें कि, जब पंत आउट हुए तो उस समय टीम का स्कोर 18 गेंदों पर सिर्फ 19 रन था। जबकि उनका विकेट गिरने के बाद लखनऊ ने अपने चार विकेट सिर्फ 65 रन पर गंवा दिए थे।
IPL 2026 के बीच इन 5 खिलाड़ियों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाले जाएंगे बाहर
LSG का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ाया
टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पंत का विकेट गिरने के बाद एलएसजी के विकेटों की झड़ी लग गई। पंत (Rishabh Pant) के बाद नंबर तीन पर उतरे एडन मार्करम ने 8 गेंदों पर केवल 11 बनाए। वहीं, नंबर चार पर बैटिंग कर आए आयुष बदोनी ने तीन गेंदों का सामना किया, लेकिन वह अपना खाता तक नहीं खोल सके।
जबकि पिछले साल के हीरो रहे निकोलस पूरन सिर्फ 8 गेंदो पर 8 रन बना सके। जबकि, मिचेल मार्श ने 28 गेंदों का संघर्ष किया, जिसमें उन्होंने दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। बता दें कि, लखनऊ ने ओपनिंग मैच में अपने शीर्ष पांच विकेट सिर्फ 71 के स्कोर पर गंवा दिए हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर