बाबर आजम को गाली देने पर पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान भयंकर लड़ाई, VIDEO वायरल

Published - 31 Jan 2026, 01:59 PM | Updated - 31 Jan 2026, 02:02 PM

Babar Azam

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान मैच जीत गई थी। इस दौरान मैदान के बाहर स्टैंड्स में एक शर्मनाक घटना घटी। बाबर आजम (Babar Azam) को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सरेआम मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा घटना क्रिकेट जगत में आप शायद ही देखे होंगे। इस घटना के बाद पाकिस्तान की एक बार फिर से थू-थू हुई। इस विवाद ने खेल की भावना को ठेस पहुंचाई है।

Babar Azam के नाम पर स्टेडियम बना अखाड़ा

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले के दौरान स्टैंड्स में जबरदस्त गहमागहमी देखने को मिला। एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि स्टैंड्स में मौजूद दर्शकों के बीच जमकर मारपीट हो रही है।

जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत तब हुई जब बाबर आजम (Babar Azam) के आउट होने के बाद एक दर्शक ने उन्हें जिम्बाबर कहकर चिढ़ाना शुरू कर दिया। हालांकि इस घटना के बाद कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में आजादी के नाम पर लोगों को गुलामी में जीने को बेबस किया जा रहा।

लोगों का मानना है कि इस दौरान ट्रोलर के द्वारा कुछ आपत्तिजनक शब्द भी कहे गए थे। जिसके बाद बाबर आजम (Babar Azam) के फैंस को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने उस व्यक्ति पर हमला कर दिया। मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद फैंस के बीच हाथापाई का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग एक-दूसरे को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्टेडियम का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

‘किस किसको प्यार करूं’ मीम्स पर चहल का मज़ेदार रिएक्शन, बोले– ‘2-3 अभी बाकी रह गई…’

खराब फॉर्म फिर भी Babar Azam का बोलबाला

भले ही बाबर आजम (Babar Azam) पिछले कुछ समय से अपने अच्छे फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन पाकिस्तान में उनकी लोकप्रियता आज भी सातवें आसमान पर है। इसपर घटना पर कुछ कहा जाए तो यही होगा कि अंधेर नगरी चौपट राजा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाबर आजम (Babar Azam) पहले टी20 मैच में बाबर महज 24 रन बनाकर एडम जैम्पा का शिकार बने थे लेकिन उनके फैंस अभी भी उनके बचाव में किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं जिसे आमतौर पर अंधभक्त भी कहते हैं।

आलोचक लगातार उनकी स्ट्राइक रेट और बड़े मैचों में प्रदर्शन को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया और मैदान पर अक्सर बहस देखने को मिलती है। इस मैच में भी जब बाबर सस्ते में पवेलियन लौटे, तो ट्रॉल्स ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, उनके कट्टर समर्थकों का मानना है कि बाबर पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े ब्रांड हैं और उनके खिलाफ किसी भी तरह की अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।

यही कारण था कि गद्दाफी स्टेडियम में मामूली कहासुनी ने एक बड़े दंगे जैसा रूप ले लिया। फैंस की यह दीवानगी कभी-कभी उन्हें पागल आशिक जैसा बना देता है जिसे हर चीज में सिर्फ प्यार नजर आता है।

पाकिस्तान ने पहला मैच जीत बनाई बढ़त

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सैम अयूब के शानदार 40 रन और गेंदबाजी में कमाल के प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने यह जीत दर्ज की। हालांकि, मैच में सिर्फ लड़ाई ही चर्चा का विषय नहीं रही, बल्कि बाबर आजम से जुड़ा एक अंपायरिंग फैसला भी विवादों में रहा। डीआरएस के दौरान तीसरे अंपायर नासिर हुसैन की अजब-गजब कमेंट्री और निर्णय लेने के तरीके ने फैंस को हैरान कर दिया, जिससे अंपायरिंग को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई।

इस लड़ाई को देखकर एहसास हुआ जिस देश का फैंस ही अनुशासन में ना हो उनके आईडल से हम क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। आपको याद होगा पाकिस्तान का एक तेज गेंदबाज ने भी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मैदान में कुछ आपत्तीजनक इशारा कर कश्मीर के आतंकवादी हमले में मारे गए परिवार का अपमान किया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्टेडियम में सख्त निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे।

एड के बाद खुली पोल! भारत की जर्सी पहनने वाला यूट्यूबर बोला– ‘I Love Pakistan’

Tagged:

Pakistan Cricket Team babar azam pak vs aus
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com