VIDEO: एक बार अपनी बेवकूफी के चलते सस्ते में आउट हो गए अभिषेक शर्मा, सेमीफाइनल में बना पाए सिर्फ 9 रन

Published - 05 Mar 2026, 08:24 PM | Updated - 05 Mar 2026, 08:26 PM

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। बड़े मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से फैंस बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका फ्लॉप शॉ जारी रहा।

संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को आउट होने से पहले आराम से खेलने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज करते बड़ा हिट लगाना चाहा, जिसके कारण उन्हें अपना कीमती विकेट गंवाकर पवेलियन लौटना पड़ा। जिस तरह से सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा आउट हुए हैं, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जबकि उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

विल जैक्स का शिकार बने Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा को सामने देख इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने दूसरा ओवर डालने के लिए पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर विल जैक्स को बुलाया था। इस ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक ने चौका हासिल कर लिया था, जबकि पांचवीं गेंद पर भी उन्होंने एक शानदार चौका लगाया था।

इसके बाद उम्मीद थी कि जैक्स के ओवर की अंतिम गेंद पर वह सिंगल लेकर स्ट्राइक को रोटेट करेंगे, लेकिन सिक्स लगाने की कोशिश में उन्होंने फिल साल्ट को आसान कैच थमा दिया। जैक्स ने ओवर की अंतिम गेंद सिर्फ 85.4 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से फेंकी थी, जिसको डीप मिड विकेट के ऊपर से मारने की कोशिश में वह आउट हो गए।

संजू की सलाह को किया नजरअंदाज

विल जैक्स के ओवर में अभिषेक शर्मा काफी दबाव में नजर आ रहे थे, लेकिन 9 रन आने के बाद भी उन्होंने अंतिम गेंद पर सिक्स लगाने की कोशिश की और इसी जाल में वह फंस गए। जिस दिशा में अभिषेक ने सिक्स लगाने की कोशिश की थी, वहां पर वह केवल एकमात्र क्षेत्ररक्षक तैनात था, जिसको अभिषेक ने ढूंढ निकाला।

हालांकि, अभिषेक के आउट होने से पहले संजू सैमसन ने उनसे जाकर बातचीत की थी और आराम से खेलने को कहा था। लेकिन अभिषेक ने सलाह को नजरअंदाज करके बड़े मैच में फ्लॉप रहे। बता दें कि, पूरे विश्व कप में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। इस सीजन उन्होंने सिर्फ 89 रन बनाए हैं, जबकि उनका औसत 12 और स्ट्राइक रेट करीब 130 का है।

IND vs ENG: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने किया गेंदबाजी का फैसला, इस प्लेइंग XI के साथ उतरी टीम इंडिया, तो हैरी ब्रुक ने किया बड़ा बदलाव

प्रशंसकों ने लगाई अभिषेक की क्लास

सेमीफाइनल में फ्लॉप होने के बाद टीम प्रबंधन पर कई सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि ये पहला मौका नहीं बै, जब अभिषेक शर्मा गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए हैं। बल्कि पूरे टूर्नामेंट में उनके आउट होने का अंदाज कुछ इसी तरह का रहा है।

इसको लेकर सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा को खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक फैन ने लिखा कि शुभमन गिल को वापस बुला लो और इस फ्रॉड को ड्रॉप कर दो। जबकि फैंस मीम्स शेयर करके अभिषेक शर्मा को लगातार ट्रोल किए जा रहे हैं। आप नीचे देख सकते हैं कि फैंस अभिषेक को लेकर एक्स पर क्या कुछ कह रहे हैं।

भारत या इंग्लैंड किस टीम से खेलना चाहते आप फाइनल? फिन एलेन ने दिया ऐसा जवाब जीत लिया क्रिकेट प्रेमियों का दिल

Tagged:

Will Jacks T20 World Cup 2026 Cricket Match Abhishke Sharma
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

7 गेंदों पर।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com