VIDEO: विराट कोहली की मिनी कॉपी! वडोदरा में दिखा नन्हा ‘किंग कोहली’, देखकर फैंस रह गए दंग
Table of Contents
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से पहले वडोदरा में जमकर पसीना बहा रहे हैं। कोटाम्बी स्टेडियम में चल रहे अभ्यास सत्र के दौरान वह पूरी तरह मैच के रंग में नजर आए, लेकिन इसी बीच एक ऐसा पल सामने आया जिसने न सिर्फ विराट कोहली को चौंका दिया बल्कि सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी।
प्रैक्टिस के बाद जब विराट (Virat Kohli) अपने फैंस से मिले, तब एक नन्हा प्रशंसक उनसे मिलने पहुंचा, जिसे देखकर उनके चेहरे पर अलग ही मुस्कान छा गई। वजह थी उस बच्चे का चेहरा, जो हूबहू विराट कोहली के बचपन जैसा नजर आ रहा था।
बचपन की याद दिलाने वाला नन्हा फैन
प्रैक्टिस सेशन के दौरान जब एक छोटा बच्चा विराट कोहली (Virat Kohli) से ऑटोग्राफ लेने आया, तो पहली नजर में ही विराट चौंक गए। उस बच्चे के चेहरे की बनावट, आंखें और मासूमियत इतनी ज्यादा विराट के बचपन से मिलती-जुलती थी कि खुद विराट भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए।
यही वजह रही कि वह बच्चे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आए और उसके साथ तस्वीर भी खिंचवाई। यह पल कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस बच्चे को ‘मिनी किंग कोहली’ कहकर पुकारने लगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
विराट (Virat Kohli) और उस नन्हे फैन की तस्वीर सामने आने के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने इसे संयोग बताया तो किसी ने कहा कि यह क्रिकेट का भविष्य है। कई यूजर्स ने विराट (Virat Kohli) के बचपन की तस्वीरों से उस बच्चे की तुलना की, जिसमें हैरान करने वाली समानता साफ दिखी।
यही वजह है कि यह तस्वीर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। विराट कोहली की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका एक छोटा सा पल भी वैश्विक सुर्खियां बन जाता है।
Virat Kohli giving autographs to little fans at Baroda. 👑♥️
— Tanuj (@ImTanujSingh) January 9, 2026
- King Kohli, The favourite of all..!!! pic.twitter.com/BMRDyWq8Yx
वडोदरा में Virat Kohli को मिलने वाला खास सम्मान
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले (IND vs NZ) से पहले वडोदरा में विराट कोहली (Virat Kohli) को एक खास सम्मान दिया जाएगा। कोटाम्बी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के दौरान विराट तिरंगा लहराते हुए नजर आएंगे। उनके साथ कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कई वरिष्ठ अधिकारी स्टेडियम में पहुंचेंगे। इसके अलावा आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह की मौजूदगी भी तय मानी जा रही है, जिससे इस मुकाबले की अहमियत और बढ़ जाती है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड्स के करीब विराट
न्यूजीलैंड के खिलाफ यह वनडे सीरीज विराट कोहली के लिए रिकॉर्ड्स के लिहाज से बेहद खास साबित हो सकती है। महज 10 रन बनाते ही वह न्यूजीलैंड के खिलाफ जीते गए वनडे मैचों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं 25 रन पूरे करते ही वह सबसे तेज 28,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर लेंगे।
अगर वह इस सीरीज में 94 रन बना लेते हैं तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन जाएंगे। इसके अलावा एक शतक लगाते ही वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले क्रिकेटर बन सकते हैं, जिससे यह सीरीज उनके करियर में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ सकती है।
ये भी पढ़े : रवि शास्त्री नहीं बल्कि RCB का ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का हेड कोच, IPL को अलविदा कहकर जायेगा लंदन