वरुण चक्रवर्ती बनाम कुलदीप यादव: कौन है सर्वश्रेष्ठ स्पीनर? इन आंकड़ों से हुआ सब कुछ साफ

Published - 27 Jan 2026, 09:34 AM | Updated - 27 Jan 2026, 09:36 AM

Varun Chakravarthy

भारतीय क्रिकेट टीम में मौजूदा वक्त में जब भी स्पिन गेंदबाजी की बात हो तो सभी के चेहरे पर भारत के दो मिस्ट्री स्पीनर का नाम आता है। इन दोनों के टीम में रहने से मुकाबला हमेशा दिलचस्प होता है और मैच लगभग भारत के पक्ष में रहता है।

मौजूदा समय में वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) और कुलदीप यादव के बीच टीम में जगह बनाने की एक स्वस्थ टकड़ाव चलती रहती है। कुलदीप की चाइनामैन' गेंदबाजी सभी बल्लेबाजों के लिए पहेली बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ वरुण चक्रवर्ती मिस्ट्री स्पिन से टी20 क्रिकेट के नए स्टार बनकर उभरे हैं।

टी20 इंटरनेशनल में वरुण चक्रवर्ती का जलवा

पिछले एक साल में वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने टी20 फॉर्मेट में जिस तरह से वापसी की है उसने सभी को चौंका दिया है। साल 2024 के आखिरी में और 2025 की शुरुआत में वरुण साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में विकेटों की लाईन लगा दी है। मौजूदा आईसीसी रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती का दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज की सुची में नाम हैं।

आंकड़ों की बात करें तो वरुण ने अब तक 32 टी20 मैचों में ही 50 विकेटों का आंकड़ा पार कर लिया है। गेंदबाजी में उन्हें उनका इकोनॉमी रेट और स्ट्राइक रेट उन्हें इस छोटे फॉर्मेट में सबसे खतरनाक साबित करता है। खासकर बीच के ओवरों में बल्लेबाजों को बांधे रखने और उन्हें अपनी मिस्ट्री गेंदों पर फंसाने की काबिलीयत ने वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) को गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं की पहली पसंद बना दिया है।

कुलदीप यादव टीम के एक मजबूत स्तंभ

कुलदीप यादव पिछले कई सालों से भारतीय स्पिन विभाग के मुख्य गेंदबाज रहे हैं। उनके नाम टी20 टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है वो भी मात्र 30 मैचों में। कुलदीप की ताकत उनकी फ्लाइट गेंद है जबकि वो गेंद को दोनों तरफ टर्न कराने की क्षमता भी रखते है। 2024 टी20 विश्व कप और 2025 एशिया कप में कुलदीप का प्रदर्शन टीम इंडिया की जीत में काफी अहम रहा है उनका योगदान टीम हमेशा याद रखेगी।

कुलदीप के पास बड़े मैचों का अनुभव है और वह मुश्किल परिस्थितियों में भी विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं और यही उन्हें सबसे अलग बनाता है। जहां वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) अपनी गति और वेरीऐसन से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं, वहीं कुलदीप अपनी क्लासिक स्पिन से फंसा भी लेते हैं। आंकड़ों के लिहाज से कुलदीप अभी भी टी20 में बेहतरीन औसत बनाए हुए हैं लेकिन वरुण की मौजूदा फॉर्म ने उन्हें कड़ी टक्कर दी है और मौजूदा वक्त में उनकी महत्तव टीम में शायद ज्यादा है।

World Legends T20 2026: Match 1, DW vs DR Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

Varun Chakravarthy या कुलदीप कौन है बेस्ट?

अगर हम दोनों के करियर के पर नजर डालें तो तस्वीर कई हद तक साफ हो जाती है। टी20आई में सबसे तेज 50 विकेट के मामले में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती से थोड़े आगे नजर हैं। कुलदीप ने 30 तो वरुण ने 32 मैच में यह कारनामा किया है।

हालांकि, साल 2025 वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) के नाम रहा है। 2025 में विकेट लेने की दर के मामले में वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) आगे निकल गए। वरुण ने 2025 में अब तक के मुकाबलों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं, वे एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

कुलदीप यादव की झोली वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में भारी है इसकी खास वजह वरुण को इस फोर्मेट में जगह नहीं मिलना है। अगर बात केवल टी20 फॉर्मेट की करें तो वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री और टी20 में नंबर एक टैग उन्हें मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर बनाता है।

दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ें गए थे पलास मुच्छल, इसी वजह से मंधाना ने तोड़ी थी शादी

Tagged:

team india kuldeep yadav varun chakravarthy
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com