वरुण चक्रवर्ती vs आदिल रशीद: दोनों में से किसके टी20I आंकड़ें बेहतर? जानें कौन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर
Published - 04 Mar 2026, 03:09 PM | Updated - 04 Mar 2026, 03:21 PM
Table of Contents
Varun Chakravarthy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गत विजेता टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। जो टीम ये मुकाबला जीतेगी वह 8 मार्च को अहमदाबाद में खिताबी मुकाबला खेलेगी और हारने वाली टीम को घर की टिकट कटानी होगी।
इस मैच में भारत की ओर से रहस्यमयी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) पर सभी की नजरें होंगी तो इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद भी अपनी फिरकी के जादू में भारतीय बल्लेबाजों को फंसाना चाहेंगे। इन दोनों ही स्पिनरों का किरदार अपनी टीम के लिए काफी अहम रहने वाला है। लेकिन दोनों में किसके टी20 आंकड़े बेहतर हैं और कौन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है, चलिए जानते हैं।
आदिल रशीद पर होंगी सभी की नजरें
इंग्लैंड के प्रमुख लेग स्पिनर आदिल रशीद का भारत के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलना तय माना जा रहा है। इंग्लिश फैंस को अपने इस स्टार खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बता दें कि, रशीद ने इंग्लैंड के लिए 144 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिसकी 137 पारियों में उन्होंने 23.27 की औसत से 161 विकेट चटकाए हैं।
वहीं, इस दौरान उन्होंने टी20 में चार बार फॉर विकेट हॉल लिए हैं तो उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 7.46 का है, जो कि इस प्रारूप में काफी शानदार माना जाता है। इंटरनेशनल के अलावा आदिल रशीद के पास कुल 363 टी20 मैच खेलने का अनुभव भी है, जिसमें उन्होंने 410 विकेट चटकाए हैं।
Varun Chakravarthy के स्पिन आंकड़े
वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) भारत के लिए साल 2021 से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन 2021 में उन्हें सिर्फ 6 मैच खेलने का मौका मिला था। इसके बाद कोच गौतम गंभीर के आने के बाद वरुण को दोबारा टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला है।
वरुण ने भारत के लिए अभी तक सिर्फ 43 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिसकी 41 पारियों में उन्होंने 15.63 की एवरेज से 71 रन बनाए हैं। इस दौरान वरुण (Varun Chakravarthy) ने एक बार फॉर विकेट और दो बार फाइव विकेट हॉल भी लिया है, जो कि इस प्रारूप में काफी बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। जबकि वरुण का इकॉनमी रेट सिर्फ 7.23 का है।
ICC रैंकिंग में कौन सर्वश्रेष्ठ स्पिनर?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के द्वारा जारी होने वाली टी20 बॉलिंग रैंकिंग में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) पहले स्थान पर विराजमान है। वरुण इस स्थान पर काफी लंबे समय से बने हुए हैं। जबकि वरुण का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ भी काफी धमाकेदार रहा है। अंग्रेजों के खिलाफ इस मिस्ट्री स्पिनर ने 5 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।
वहीं, आदिल रशीद आईसीसी टी20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बैठे हुए हैं। आदिल ने भारत के खिलाफ 18 मैच खेले हैं, जिसकी 17 पारियों में उन्होंने भारत के 17 बल्लेबाजों का शिकार किया है। खास बात ये है कि रशीद भारत के खिलाफ साल 2017 से टी20 इंटरनेशनल खेल रहे हैं, जिसके चलते वह सेमीफाइनल में भारत के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।
IPL 2026 से पहले MS Dhoni पर होगी पुलिस कार्रवाई, बेहद बुरा फंस गया अपना माह
दोनों में से किसके टी20I आंकड़ें बेहतर?
आदिल रशीद और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) के बीच अगर टी20 आंकड़ों के आधार पर तुलना करें तो वरुण के आंकड़े काफी जबरदस्त है। वरुण का औसत और इकॉनमी आदिल से बेहतर है। लेकिन इंग्लैंड के प्रमुख स्पिनर आदिल रशीद के पास अनुभव वरुण से काफी आधिक है।
जहां वरुण के पास सिर्फ 43 टी20 इंटरनेशनल और चार वनडे मैचों का अनुभव है तो आदिल रशीद के पास 300 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव है। भले ही आंकड़ों में वरुण ने इंटरनेशनल बल्लेबाजों को परेशान किया है, लेकिन आदिल रशीद के पास मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजी करने और दबाव को सहने का अनुभव है। ऐसे में आदिल के पास थोड़ा एडवांटेज हो सकता है, क्योंकि बड़े मैचों में आंकड़ों से अधिक अनुभव की जरूरत होती है।
इधर टीम इंडिया को खेलना है सेमीफाइनल, उधर भारतीय खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर, रिप्लेसमेंट का भी ऐलान
Tagged:
india vs england varun chakravarthy adil rashid T20 World Cup 2026 Varun Chakravarthy vs Adil Rashidऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर