वरुण चक्रवर्ती बाहर, नहीं खेल पाएंगे फाइनल मुकाबला, उन्हें अब ये खतरनाक स्पिनर करेगा रिप्लेस
Published - 06 Mar 2026, 12:48 PM | Updated - 06 Mar 2026, 12:55 PM
Table of Contents
Varun Chakravarthy: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका सामना न्यूजीलैंड से होगा।
हालांकि, इस शानदार जीत के बाद भी भारतीय खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था, जिसके बाद अब उन्हें फाइनल मुकाबले से बाहर किए जाने की चर्चा तेज हो गई है।
फाइनल में Varun Chakravarthy होंगे बाहर?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) पर थी। हालांकि, वानखेड़े की पिच पर वरुण पूरी तरह बेअसर नजर आए। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 64 रन लुटा दिए और केवल 1 विकेट हासिल किया।
यह उनके टी20 करियर का अब तक का सबसे महंगा स्पैल साबित हुआ। हालांकि उन्होंने जोस बटलर का काफी महत्वपूर्ण विकेट लिया था। उनकी गेंदबाजी में वह धार नजर नहीं आई जिसके लिए उन्हें जाना जाता है, जिसका फायदा उठाते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे।
IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों के उपकप्तान का नाम हुआ फाइनल, पूरी लिस्ट आई सामने
टीम इंडिया की रणनीति में बदलाव की तैयारी
फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जो एक बड़े स्टेडियमों में से एक मैदान है। इंग्लैंड के खिलाफ वरुण की धुलाई के बाद टीम मैनेजमेंट फाइनल में कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मैनेजमेंट अब स्पिन विभाग को और मजबूत करने पर विचार कर रही है। खिताबी मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने का मन बना चुकी है, ताकि न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी में अधिक नियंत्रण लाया जा सके।
श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, SRH से खेले 3 खिलाड़ियों को मिला मौका
कौन करेगा Varun chakravarthy को रिप्लेस?
सूत्रों के मुताबिक, वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) की जगह टीम में एक अनुभवी या अधिक फॉर्म में चल रहे स्पिनर को शामिल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि कुलदीप यादव का नाम सबसे ऊपर चल रहा है और उन्हें फाइनल मुकाबले में शामिल किया जा सकता है। कुलदीप अपनी फिरकी से किसी भी टीम के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने में सक्षम हैं। यदि टीम मैनेजमेंट उन्हें मौका देती है, तो यह न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
इसके अलावा, एक अतिरिक्त ऑलराउंडर को भी टीम में शामिल करने पर मंथन किया जा रहा है ताकि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलन बना रहे। फाइनल से पहले इस तरह के बड़े बदलाव भारतीय टीम के लिए एक बड़ा दांव हो सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार यादव और कोच की रणनीति क्या रहती है और क्या यह बदलाव भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में मदद करेगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर