वरुण चक्रवर्ती ने एशिया कप 2025 के बीच रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने वर्ल्ड नंबर-1 बॉलर

Published - 17 Sep 2025, 04:16 PM | Updated - 17 Sep 2025, 11:36 PM

Varun Chakaravarthy Created History During Asia Cup 2025 Became World Number 1 Bowler To Achieve Such Feat

Varun Chakaravarthy: भारतीय टीम मौजूदा समय में एशिया कप 2025 खेल रही है। जहां पर टीम इंडिया ने बैक टू बैक दो मैचों में जीत हासिल की है। इस जीत में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अहम भूमिका अदा की है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

लेकिन यहां पर हम आपको टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने एशिया कप 2025 के बीच में ही इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया है, जिससे वो विश्व के नंबर-1 गेंदबाज भी बन गए हैं। क्या है पूरी बात? जानिए...

ये भी पढ़ें- एशिया कप 2025 के बीच बड़ा ऐलान, रविचंद्रन अश्विन बनेंगे टीम के हेड कोच

Varun Chakaravarthy ने एशिया कप के बीच रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में एशिया कप 2025 खेल रही है। जहां पर टीम इंडिया ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यूएई के खिलाफ 9 विकेट से और फिर पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की है।

इस जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका अदा की है, जिसमें मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) का नाम भी शामिल है। अब उन्हें अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है। आईसीसी टी20 इंटरनेशनल की अपडेट की गई रैकिंग में वो आईसीसी मेंस टी-20 इंटरनेशनल बॉल‍िंग रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं।

ये उपलब्धि हासिल करने वाले वरुण चक्रवर्ती तीसरे भारतीय खिलाड़ी गेंदबाज बन गए हैं। वरुण चक्रवर्ती को एशिया कप के शुरुआती दोनों मैचों में अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है। वरुण चक्रवर्ती से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी इस स्थान को प्राप्त कर चुके हैं।

कैसा रहा है Varun Chakaravarthy का एशिया कप में प्रदर्शन

भारतीय टीम ने अब तक एशिया कप 2025 में कुल दो मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) ने पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अपने दो ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।

इसके बाद चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने चार ओवर्स में 24 रन देकर 1 विकेट लिया था। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने तीन पायदान की उड़ान भरी है। बताते चलें, मिस्ट्री स्पिनर (Varun Chakaravarthy) ने अपनी रैकिंग का बेस्ट स्थान फरवरी 2025 में हासिल किया था।

जब वो दूसरे पायदान पर पहुंचे थे। अब एशिया कप के दौरान वो न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी रैंकिंग के सबसे ऊपर के स‍िंहासन पर कब्जा किया है। जैकब डफी मार्च से इस रैंकिंग में नंबर-1 थे, लेकिन अब भारतीय स्पिनर ने ये स्थान अपने नाम कर लिया है।

ICC रैकिंग में कुलदीप यादव ने लगाई 16 स्थान की छलांग

आईसीसी रैकिंग में स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिला है। टीम इंडिया के अभी तक खेले गए दो मैचों में कुलदीप यादव टीम के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। उनकी भी आईसीसी रैकिंग में काफी बदलाव देखने को मिला है। कुलदीप यादव ने पूरे 16 पायदान की छलांग लगाकर 23वां स्थान हास‍िल कर ल‍िया है।

इसी के साथ ही श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान थुषारा ने छठे स्थान पर रैंकिंग में 6 पायदान की छलांग लगाई है। अक्षर पटेल एक स्थान ऊपर उठकर 12वें पायदान पर हैं।

वहीं, अगर एशिया कप के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजों के बारे में बात करें, तो लेफ्ट हैंडेड ओपनर अभिषेक शर्मा, जिन्होंने यूएई के खिलाफ 16 गेंदों पर 30 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 13 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली थी, उनकी रैकिंग में काफी सुधार हुआ है।

अभ‍िषेक रेटिंग पॉइंट्स 884 अंक के साथ टॉप पर हैं। वहीं, त‍िलक वर्मा 2 स्थान ग‍िरकर चौथे नंबर पर और सूर्यकुमार यादव एक स्थान गिरकर सातवें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें- मातम में बदली भारत के पाकिस्तान के खिलाफ जीत की ख़ुशी, टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के घर से निधन की आई खबर

Tagged:

team india asia cup varun chakravarthy ICC RANKING Asia Cup 2025

वरुण चक्रवर्ती ने यूएई के खिलाफ दो ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था

वरुण चक्रवर्ती ने पाकिस्तान के खिलाफ चार ओवर्स में 24 रन देकर 1 विकेट लिया था।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com