टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हुआ तय! इस डेट को पहली बार पहनेंगे टीम इंडिया की ब्लू जर्सी

Published - 08 Apr 2026, 09:58 AM | Updated - 08 Apr 2026, 10:38 AM

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. वह लगातार अपने बल्ले से क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट को प्रभावित कर रहे हैं. बीती रात उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी पारी खेली. जिसके बाद चर्चा होने लगी है कि आरआर का युवा खिलाड़ी Vaibhav Suryavanshi जल्द ही टीम इंडिया में खेलते हुआ नजर आएगा.

वह इंडियन प्रीमियर 2026 में लगातार अपने बल्ले से रन बना रहे हैं. ऐसे में चयनकर्ता भी उनके बारे में सोचने पर मजबूर हो गए हैं.

टी20I सीरीज में Vaibhav Suryavanshi का डेब्यू

Vaibhav Suryavanshi

दरअसल, आईपीएल 2026 के तुरंत बाद भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. लिस्ट में पहला नाम वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का है.

वैभव अब 15 साल के हो चुके हैं. बीसीसीआई के नियमानुसार वह अब सीनियर राष्‍ट्रीय टीम में खेल सकते हैं. फिलहाल वह रन बनाने में लगे हुआ है. अगर वैभव को आयरलैंड के खिलाफ स्क्वाड में चुना जाता है तो उनका डेब्यू पक्का है.

Vaibhav Suryavanshi कब पहनेंगे भारत की जर्सी?

भारत को जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20I सीरीज खेलनी है. इस दौरे पर भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेगी. पहला मैच शुक्रवार 26 जून को खेला जाएगा. दूसरा शनिवार 28 जून को होगा. लिहाजा, वैभव पहले ही मैच में डेब्यू कर सकते हैं.

गौरतलब है कि भारत का आयरलैंड के खिलाफ खेलने का कोई प्लान नहीं था. टीम को 1 जुलाई को इंग्लैंड का दौरा करना था. लेकिन बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड ने मिलकर आयरलैंड के राजस्व को बढ़ाने की योजना के तहत 2 मैचों की टी20I सीरीज खेलने का फैसला किया.

क्योंकि, क्रिकेट देखने वालों में सबसे ज्यादा दर्शकों की संख्या भारतीयों की है. ऐसे में विरोधियों टीमों को भी भारत के खिलाफ खेलने से काफी फायदा होता.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

7 अप्रैल 2026 को मुंबई इंडियंस और रास्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया था. इस मुकाबले में RR के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने धमाकेदार प्रदर्शन किया उन्होंने MI के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन बनाए.

इस दौरान उनके बल्ले से 5 छक्के और 1 चौका निकला. अब तक वह इंडियन प्रीमियर लीग में 3 मुकाबले खेल चुके हैं. जिनमें वैभव ने 248.98 के स्ट्राइक रेट के साथ 122 रन बना डाले हैं.

क्रिकेट जगत में मचा बवाल, अचानक अरेस्ट हुए David Warner, जानें क्या है पूरा मामला

Tagged:

team india ipl rajasthan royals rr Vaibhav Suryavanshi IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

39 रन

14 साल और 23 दिन की उम्र में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com