वैभव सूर्यवंशी के पास फोन चलाना पड़ा भारी! RR मैनेजर पर गिर रही गाज, अब सीधे जाना पड़ेगा जेल

Published - 12 Apr 2026, 11:31 AM | Updated - 12 Apr 2026, 01:08 PM

RR

RR: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स अंक तालिक में पहले स्थान के साथ चर्चाओं में भी छाई हुई है. बैटिंग से लेकर बॉलिंग तक में आरआर का प्रदर्शन काबिले तारीफ है. वहीं, शुक्रवार रात गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में RR ने आरसीबी को धूल चटा दी. लेकिन इस मैच का एक वीडियो अब टॉक ऑफ दा टाउन बन गया है.

दरअसल, RR vs RCB मुकाबले के दौरान राजस्थान के मैनेजर रोमी भ‍िंडर मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए हैं. उनके साथ बगल में वैभव सूर्यवंशी बैठे हुए थे. अब माना जा रहा है कि RR मैनेजर को जेल की हवा तक खानी पड़ी सकती है. चलिए तो आगे जानते हैं क्या है पूरा मामला....

RR मैनेजर ने डगआउट में मोबाइल का किया इस्तेमाल

RR

सोशल मीडिया पर रास्थान रायल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मुकाबले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोमी भिंडर अपने मोबाइल पर कुछ टाइप करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ वैभव सूर्यवंशी भी मौजूद है, और उनके फोन में देख रहे हैं.

यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग के दौरान का है. वैभव सूर्यवंशी आउट होकर मैनेजर रोमी भिंडर के साथ डगआउट में बैठे हुए थे.

वहीं, पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी ने इस वायरल वीडियो पर आपत्ति जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है कि, भ्रष्टाचार-रोधी अधिकारियों ने टीम के डगआउट में मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल की अनुमति कैसे दे दी.

भिंडर के खिलाफ होगी कार्यवाही?

टीम के मैनेजर्स फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं. मगर डगआउट में नहीं. नियमों के मुताबिक, भिंडर ने BCCI के 'खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए 'न्यूनतम मानक' (PMOA) का अवहेलना की है. ऐसे में अब मैच रेफरी और भ्रष्टाचार-रोधी विंग उनके खिलाफ कार्यवाही कर सकती है.

IPL के हर सीजन की शुरूआत से पहले फ्रेंचाइजियों को 'न्यूनतम मानक' (PMOA) से अवगत करवाया जाता है. जिसके मुताबिक, फोन का इस्तेमाल पर सख्द हिदायत दी जाती है.

Pitch Report, SRH vs RR: बल्लेबाजों के लिए खुशखबरी या गेंदबाजों के लिए मौका? पिच के संकेत आए सामने

क्या कहता है नियम?

'न्यूनतम मानक' (PMOA) में दिए गए नियमनुसार डगआउट में फोन का इस्तेमाल करना मना है. IPL 2026 के PMOA प्रोटोकॉल में साफ लिखा गया है कि मैच के दौरान मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरणों का इस्तेमाल करना मना है. हालांकि, टीम के कुछ सदस्यों को छूट दी जाती है. लेकिन डगआउट में नहीं.

सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को स्टेडियम पहुंचते ही मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के यूज पर रोक लगा दी जाती है, और सुरक्षा संपर्क अधिकारी (SLO) को सौंपना होता है.

Tagged:

RR vs RCB rr RAJSTHAN ROYALS IPL 2026 Romi Bhinder
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

काल सोमानी

रियान पराग
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com