वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा! रोहित-कोहली नहीं, इन 2 खिलाड़ियों को मानते हैं अपना 'रोल मॉडल'
Published - 31 Mar 2026, 10:17 AM | Updated - 31 Mar 2026, 10:18 AM
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 30 मार्च को खेला गया. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में RR ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई को पहले ही ओवर से बैकफुट पर ला दिया.
राजस्थान के इस युवा बैटर ने सिर्फ 15 गेदों में अर्धशतक लगाया. लेकिन इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी ने अपने बचपन के हीरोज़ के बारे में खुलकर बात की.
Vaibhav Suryavanshi के फेवरेट हैं यह दो खिलाड़ी

जियोस्टार पर बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अपने बचपन के हीरो के बारे में बताया, जिन्हें खेलता हुआ देखकर वह बड़े हुए हैं. राजस्थान के सनसनी बल्लेबाज ने कबा कि पूर्व वेस्ट इंडीज क्रिकेटर ब्रायन लारा और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह की काफी तारीफ की.
उन्होंने युवी को एक अच्छा मैच फिनिशर बताया. वैभव (Vaibhav Suryavanshi) ने कहा, युवराज सिंह की फिनिशिंग काबिलियत को देखकर वह काफी प्रभावित हुए थे.
वैभव ने आगे कहा कि, "मैंने दोनों को, ब्रायन लारा और युवराज सिंह को, मैच अकेले हाथ से खत्म करते देखा. अगर वे खेल में होते हैं, तो विरोधी टीम के वापस आने का कोई मौका नहीं रहता था, और यही चीज मुझे उनमें सबसे ज्यादा पसंद थी,"
RR को ट्रॉफी जीताना चाहते हैं वैभव
वैभव (Vaibhav Suryavanshi) ने कि राजस्थान रॉयल्स द्वारा खुद को चुने जाने के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अब सिर्फ एक ही फोकस है ही टीम को ट्रॉफी दिलाना. मैं IPL 2026 में पावरप्ले में अच्छी शरूआत दिलाना चाहता हूं. पावरप्ले में आक्रामक खेलना हैं , और टीम के लिए बड़ी पारी बनानी है.
वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह साबित भी कर दिया कि, इस सीजन में वह किसी से नहीं रूकेंगे. उन्होंने पहले ही ओवर में बड़े शॉट्स लगाना शुरू कर दिए थे.
मुझे पावरप्ले में तेजी से रन बनाने हैं: वैभव
वैभव (Vaibhav Suryavanshi) ने आगे कहा, मुझे टीम ने चुना है तो मेरा एक ही टारगेट है. टीम को अच्छी शुरूआत दिलाना. पावरप्ले में तेजी से रन बनाना. मैं बिना विकेट गंवाए लंबी पारी खेलना चाहता हूं. अगर मैं अच्छा खेलता हूं तो पूरे मैच का रूख बदल जाएगा.
किसी भी टीम के लिए 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य आसान नहीं होता है. अगर हम IPL 2026 की ट्रॉफी जीतते हैं तो मेरा प्रदर्शन अपने आप अच्छा साबित हो जाएगा.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर