इन 3 युवा खिलाड़ियों का करियर खा जाएंगे वैभव सूर्यवंशी, इनसे पहले कर जाएंगे टीम इडिया में डेब्यू

Published - 08 Apr 2026, 05:04 PM | Updated - 08 Apr 2026, 05:05 PM

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi : राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए सितारे और बिहार के प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) इन दिनों भारतीय क्रिकेट में तेजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। महज 15 साल की उम्र में जिस आत्मविश्वास, तकनीक और आक्रामक बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन उन्होंने किया है, उसने उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग पहचान दिलाई है।

आईपीएल में शानदार पारियां खेलने के साथ-साथ इंडिया ए के लिए भी उनका प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है, जिससे चयनकर्ताओं की नजरें उन पर टिक गई हैं।

वैभव (Vaibhav Suryavanshi) की यही तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और प्रदर्शन यह संकेत दे रही है कि वे जल्द ही टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। ऐसे में कई युवा खिलाड़ी, जो लंबे समय से मौके का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी हो गई है।

यही कारण है कि अब चर्चा तेज हो गई है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अपने समकालीन तीन खिलाड़ियों से पहले ही भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो तीन खिलाड़ी ?

3 युवा खिलाड़ियों का करियर खा जाएंगे Vaibhav Suryavanshi

समीर रिज़वी

Sameer Rizvi shows Stunning Transformation at Ekana as Delhi Capitals Floors Super Giants - myKhel

दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज़ समीर रिज़वी आईपीएल 2026 में मिडिल ऑर्डर के सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरकर सामने आए हैं। सीमित मौकों में भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया है कि वे बड़े मंच के खिलाड़ी हैं।

इस सीजन अब तक उन्होंने 2 मैचों में 160 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 80.00 और स्ट्राइक रेट 185 से ज़्यादा का रहा है। खास बात यह है कि उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रन की एक मैच जिताऊ पारी खेलकर अपनी फिनिशिंग क्षमता का शानदार प्रदर्शन दिखाया हैं।

रिज़वी की बल्लेबाज़ी की सबसे बड़ी ताकत डेथ ओवर्स में तेज़ी से रन बनाना और दबाव की स्थिति में बड़े शॉट्स खेलना है। हालांकि, उनका बैटिंग रोल मुख्यतः मिडिल ऑर्डर में तय है, जहां टीम इंडिया के पास पहले से कई अनुभवी और स्थापित विकल्प मौजूद हैं।

ऐसे में उनकी तुलना अक्सर टॉप ऑर्डर के उन बल्लेबाज़ों से होने लगती है, जो पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल सकते हैं और यही जगह उनके लिए प्रतिस्पर्धा को और कठिन बना देती है।

आयुष म्हात्रे

IPL 2025 - MI vs CSK - कौन है Ayush Mhatre who is Ayush Mhatre profile | ESPNcricinfo

चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे को एक तकनीकी रूप से सक्षम और भरोसेमंद बल्लेबाज़ के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने आईपीएल 2026 में अपनी स्थिरता और संयमित बल्लेबाज़ी से प्रभावित किया है।

इस सीजन उन्होंने 3 मैचों में 112 रन बनाए हैं, जहां उनका औसत 37.33 और स्ट्राइक रेट लगभग 145 के आसपास रहा है। उनके नाम एक अर्धशतक भी दर्ज है, जो उनकी क्षमता को दर्शाता है कि वे पारी को संभालने और आगे बढ़ाने दोनों में सक्षम हैं।

म्हात्रे की बल्लेबाज़ी में क्लास और नियंत्रण साफ नजर आता है, जो उन्हें लंबे समय तक टिककर खेलने में मदद करता है। लेकिन मौजूदा टी20 क्रिकेट में सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि तेज़ रन गति और आक्रामकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो चुकी है। इस लिहाज से देखा जाए, तो उनका स्ट्राइक रेट और अटैकिंग अप्रोच थोड़ा सीमित दिखाई देता है, जो चयन के समय उनके लिए चुनौती बन सकता है।

अंगकृष रघुवंशी

KKR's Angkrish Raghuvanshi slams his 2nd half-century in IPL: Stats

कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी निरंतरता से खास पहचान बनाई है। उन्होंने कम मैचों में भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए खुद को एक भरोसेमंद बल्लेबाज़ के रूप में स्थापित किया है।

इस सीजन उन्होंने अबतक 2 मैचों में 108 रन बनाए हैं, जहां उनका औसत 54.00 और स्ट्राइक रेट 150+ का रहा है। साथ ही, उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा है, जो उनके संतुलित खेल को दर्शाता है।

रघुवंशी की सबसे बड़ी ताकत उनकी कंसिस्टेंसी और मैच परिस्थितियों को समझकर खेलने की क्षमता है। वे मुश्किल हालात में टीम को संभाल सकते हैं और साझेदारी बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

हालांकि, उनका बल्लेबाज़ी स्टाइल ज्यादा एंकरिंग रोल की तरफ झुकता है, जबकि आधुनिक टी20 क्रिकेट में तेज़ी से रन बनाने वाले और मैच का मोमेंटम बदलने वाले खिलाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह फैक्टर उनके चयन पर असर डाल सकता है।

ये भी पढ़े : CSK CEO काशी विश्वनाथन का बड़ा बयान, धोनी की चोट पर दिया अपडेट, बताया कब होगा 'थाला' का कमबैक

Tagged:

team india cricket news Vaibhav Suryavanshi IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com